खुशखबरी! सहारा बैंक में जमा लोगों का पैसा वापस मिलेगा, अमित शाह ने किया 'सहारा रिफंड पोर्टल' शुरू, जानें कैसे करें अप्लाई

 
खुशखबरी! सहारा बैंक में जमा लोगों का पैसा वापस मिलेगा, अमित शाह ने किया 'सहारा रिफंड पोर्टल' शुरू, जानें कैसे करें अप्लाई

Sahara Refund Portal: सहारा इंडिया के निवेशकों के पैसे लौटाने के लिए केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में 'सहारा रिफंड पोर्टल' लॉन्च किया। पोर्टल के जरिए सहारा की 4 को-ऑपरेटिव सोसाइटी के निवेशक ही आवेदन कर सकते हैं। इन को-ऑपरेटिव सोसाइटीज के 10 करोड़ निवेशकों के पैसे फंसे हुए हैं।सहारा देश की बड़ी प्राइवेट कंपनियों में से एक हुआ करती थी, जिसके 11 लाख से ज्यादा कर्मचारी थे। रियल एस्टेट, फाइनेंस, इंफ्रास्ट्रक्चर, मीडिया एंड एंटरटेनमेंट, हेल्थ केयर, हॉस्पिटैलिटी, रीटेल, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी से लेकर स्पोर्ट्स तक सहारा इंडिया का बिजनेस फैला था। 11 सालों तक यह ग्रुप टीम इंडिया का स्पॉन्सर रहा। IPL में पुणे वॉरियर्स टीम के मालिक भी सुब्रत रॉय सहारा थे। चलिए अब जानते हैं कैसे निकलेंगे रुपए ?

क्या है सहारा रिफंड पोर्टल?

सहारा रिफंड पोर्टल उन निवेशकों के लिए लॉन्च किया गया है, जिन्होंने वर्षों पहले सहारा की योजनाओं में पैसा लगाया था और उसकी अवधि पूरी हो चुकी है, लेकिन उनको पैसा वापस नहीं मिला है। ये पोर्टल सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार ही लॉन्च किया गया है, जिसमें सरकार से कहा गया है कि दिसंबर से पहले निवेशकों को पैसा लौटाना है।

WhatsApp Group Join Now

पूर्व जज आर सुभाष रेड्डी की निगरानी

डिपॉजिटर्स को पैसा सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज आर सुभाष रेड्डी की निगरानी लौटाया जाना है। इस मामले में एडवोकेट गौरव अग्रवाल जस्टिस रेड्डी को असिस्ट करेंगे। सुप्रीम कोर्ट के अगस्त 2012 में सहारा ग्रुप की दो कंपनियों सहारा इंडिया रियल एस्टेट कॉर्पोरेशन (SIRECL) और सहारा हाउसिंग इंडिया कॉर्पोरेशन लिमिटेड (SHICL) को इन्वेस्टर्स का पैसा लौटाने के निर्देश के बाद सहारा-सेबी एस्क्रो अकाउंट खोले गए थे। जिसमें सहारा ग्रुप की ओर से पैसे जमा करवाए गए थे।

4 को-ऑपरेटिव सोसाइटी के निवेशक कर सकेंगे आवेदन

  • सहारा क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड लखनऊ
  • सहारायन यूनिवर्सल मल्टीपर्पज सोसाइटी लिमिटेड भोपाल
  • हमारा इंडिया क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड कोलकाता
  • स्टार्स मल्टीपर्पज को-ऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड हैदराबाद

ऊपर बताई गई पहली तीन सोसाइटीज के किसी भी जमाकर्ता जिसने 22 मार्च 2022 से पहले पैसा जमा किया हो वो रिफंड के लिए एलिजिबल है। वहीं स्टार्स मल्टीपर्पज को-ऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड हैदराबाद के 29 मार्च 2023 से पहले के निवेशक आवेदन कर सकते हैं।

रिफंड की पूरी प्रोसेस

खुशखबरी! सहारा बैंक में जमा लोगों का पैसा वापस मिलेगा, अमित शाह ने किया 'सहारा रिफंड पोर्टल' शुरू, जानें कैसे करें अप्लाई
  • सबसे पहले https://mocrefund.crcs.gov.in/ पोर्टल पर जाए।
  • पोर्टल के होमपेज पर जमाकर्ता पंजीकरण पर क्लिक करें।
  • आधार नंबर और इससे जुड़ा मोबाइल नंबर डालना होगा।
  • सेंड OTP पर क्लिक करें और OTP आने पर दर्ज करें।
  • रजिस्ट्रेशन पूरा होने पर जमाकर्ता लॉगिन पर क्लिक करें।
  • दोबारा आधार और मोबाइल नंबर डालकर OTP दर्ज करें।
  • नियम और शर्तों को पढ़कर 'मैं सहमत हूं' पर क्लिक करें।
  • आपकी पूरी डिटेल्स जैसे बैंक का नाम, जन्मतिथि आ जाएगी।
  • जमा प्रमाण पत्र की प्रति के साथ दावा अनुरोध फॉर्म भरें।
  • सोसाइटी का नाम, सदस्यता नंबर, जमा राशि भरनी होगी।
  • कोई लोन लिया है या पार्शियल पेमेंट मिला है तो ये बताना होगा।
  • दावा राशि 50 हजार से ज्यादा है तो पैन कार्ड की डिटेल्स दें
  • एक ही बार दावा किया जा सकता है इसलिए एक बार में ही सभी डिपॉजिट डिटेल्स भरें।
  • वैरिफिकेशन के बाद दावा फॉर्म डाउनलोड करना होगा।
  • इस पर अपनी नई फोटो चिपकाएं और साइन करें।
  • अब इस दावा फॉर्म को अपलोड कर जमा करना होगा।
  • दावा सफलतापूर्वक प्रस्तुत करने पर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मैसेज भेजा जाएगा।
  • अब इस दावे को सहारा सोसाइटी 30 दिन के अंदर वैरिफाई करेगी।
  • फिर सरकारी अधिकारी अगले 15 दिन में इस पर कार्रवाई करेंगे।
  • दावा अप्रूव होने पर राशि सीधे आपके आधार से जुड़े अकाउंट में जमा की जाएगी।

ये भी पढ़ें- पीएम मोदी और सीएम योगी निशाने पर, मुंबई ट्रैफिक कंट्रोल रूम को मिले धमकी भरे मैसेज

Tags

Share this story