आज 22 कैरट वाला 10 ग्राम सोना 46,070 और 24 कैरट वाले सोना 47,070 रुपये हुआ, देखें अपने शहर का रेट
Gold Price Today: बाजार खुलते ही आज यानि सोमवार को सोने के भाव स्थिर देखे गए हैं. सोने (Gold) के रेट में कोई बदलाव दर्ज नहीं किया गया है. जबकि पिछले कुछ दिनों पहले की बात करें तो सोने के दाम में हल्की सी गिरावट देखने को मिली थी. जिसमें लगभग 400 रुपये तक नीचे गिरे थे. वहीं आज 22 कैरट वाले सोने का भाव 46,070 रुपये और 24 कैरट वाले सोने का भाव 47,070 रुपये पर बना हुआ है. आपको बता दें कि सोने के रेट पिछले तीन दिनों से सोने पर बदलाव नहीं देखा गया है.
गुड्स रिटर्न वेबसाइट के मुताबिक वहीं चांदी में आज तेजी से चटक देखने को मिली है. आज यानि सोमवार को चांदी (Silver) के भाव में 800 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है. इसके अलावा अगर आप आज एक किलोग्राम चांदी खरीदते हैं तो उसके लिए आपको 63,400 रुपये चुकाने होंगे. आपको बता दें कि आज चेन्नई, हैदराबाद औऱ केरला में चांदी का भाव 67,800 प्रति किलो ग्राम पर आ गया है.
यहां देखें अपने शहर का ताजा रेट
शहर | 22 कैरट वाला सोना | 24 कैरट वाला सोना |
Chennai | ₹44,390 | ₹48,390 |
Mumbai | ₹46,070 | ₹47,070 |
Delhi | ₹46,140 | ₹50,340 |
Kolkata | ₹46,440 | ₹49,140 |
Bangalore | ₹43,990 | ₹47,990 |
Hyderabad | ₹43,990 | ₹47,990 |
Kerala | ₹43,990 | ₹47,990 |
Pune | ₹45,170 | ₹48,620 |
Vadodara | ₹45,690 | ₹47,090 |
Ahmedabad | ₹45,280 | ₹47,280 |
Jaipur | ₹46,180 | ₹48,290 |
Lucknow | ₹46,140 | ₹50,340 |
Coimbatore | ₹44,390 | ₹48,390 |
Madurai | ₹44,390 | ₹48,390 |
Vijayawada | ₹43,990 | ₹47,990 |
Patna | ₹45,170 | ₹48,620 |
Nagpur | ₹46,070 | ₹47,070 |
Chandigarh | ₹45,790 | ₹48,490 |
Surat | ₹45,280 | ₹47,280 |
Bhubaneshwar | ₹44,390 | ₹48,290 |
Mangalore | ₹43,990 | ₹47,990 |
Visakhapatnam | ₹43,990 | ₹47,990 |
Nashik | ₹45,170 | ₹48,620 |
Mysore | ₹43,990 | ₹47,990 |
आपको बता दें कि देश में सोने की कीमतों में बदलाव, मांग और आपूर्ति पर निर्भर करता है. मुद्रा में उतार-चढ़ाव, सेंट्रल बैंकों से खरीदारी, स्थानीय कर भी इसका बहुत बड़ा कारण माने जाते हैं. आसान शब्दों में कहें तो भारत में सोने की कीमतें, बुलियन एसोसिएशन द्वारा काफी हद तक निर्धारित की जाती है, जिसके बदले सोने के खुदरा विक्रेताओं द्वारा तय किया जाता है.
ये भी पढ़ें: आज सोने और चांदी के भाव में नहीं दिखी तेजी, फटाफट जानें ताजा रेट