JEE Advanced 2021 के परिणाम हुए घोषित, Mridul Agarwal ने 348 अंकों के साथ किया पहला स्थान हासिल

 
JEE Advanced 2021 के परिणाम हुए घोषित, Mridul Agarwal ने 348 अंकों के साथ किया पहला स्थान हासिल

नई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) खड़गपुर ने 15 अक्टूबर को Joint Entrance Examination (JEE) Advanced Result 2021 जारी किया गया। JEE Advanced 2021 के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर अपना परिणाम देख सकते हैं।

JEE Advanced 2021 का आयोजन 3 अक्टूबर, 2021 को दो पालियों में किया गया था। JEE Advanced का आयोजन भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IITs) भारतीय विज्ञान शिक्षा और अनुसंधान संस्थान (आईआईएसईआर), और भारतीय विज्ञान संस्थान सहित संस्थानों में स्नातक (यूजी) प्रवेश के लिए किया जाता है।

WhatsApp Group Join Now

रिपोर्ट्स के मुताबिक, IIT दिल्ली के मृदुल अग्रवाल ने AIR 1 हासिल किया, उन्होंने 360 में से 348 अंक प्राप्त किए। उन्होंने न केवल JEE Advanced 2021 में टॉप किया है, बल्कि हाल के वर्षों में 99.66% स्कोर करके सबसे ज्यादा अंक हासिल करने वाले विद्यार्थी के रूप में उभरे हैं। IIT दिल्ली की काव्या चोपड़ा (Kavya Chopra) CRL 98 के साथ महिला टॉपर के रूप में उभरीं हैं। उन्होंने 360 में से 286 अंक प्राप्त किए।

रिपोर्टों के अनुसार, 1,41,699 उम्मीदवार JEE Advanced 2021 परीक्षा में शामिल हुए थे, जो 2 पेपरों में आयोजित की गई थी। इनमें से 41,862 उम्मीदवारों ने JEE exam 2021 के लिए क्वालीफाई किया है, जिनमें से इस साल लगभग 6,452 महिला उम्मीदवारों ने JEE Advanced 2021 की परीक्षा पास की है।

ये भी पढ़े: Sarkari Naukri 2021: सरकारी टीजर बनने के लिए कई पदों पर निकली भर्तियां, ऐसे करें आवेदन

जरूर देखें: जानिए कौन सी बाइक है आपके लिए बेस्ट, no confusion only solution..

https://www.youtube.com/watch?v=6Ha7sm47prg

Tags

Share this story