JEE Advanced Result 2022: जेईई एडवांस्ड का रिजल्ट जारी, लड़कों में शिशिर तो लड़कियों में तनिष्का ने किया टॉप

 
JEE Advanced Result 2022: जेईई एडवांस्ड का रिजल्ट जारी, लड़कों में शिशिर तो लड़कियों में तनिष्का ने किया टॉप

JEE Advanced Result 2022 Declared: जेईई एडवांस्ड रिजल्ट 2022 जारी हो चुका है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) बॉम्बे ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जेईई एडवांस्ड रिजल्ट (JEE Advanced 2022 Result) जारी किया है. संस्थान द्वारा IIT JEE टॉपर्स के नाम भी जारी कर दिए गए हैं। IIT बॉम्बे ज़ोन के आर के शिशिर ने परीक्षा में टॉप किया है, उसके बाद IIT दिल्ली ज़ोन की तनिष्का काबरा ने टॉप किया है, जो लड़कियों में टॉपर हैं। बता दें, आर के शिशिर जेईई (एडवांस्ड) 2022 में 360 अंकों में से 314 अंक और तनिष्का काबरा ने 360 में से 277 अंक प्राप्त किए है।

कितने छात्रों ने दी थी जेईई एडवांस्ड की परीक्षा

जेईई (एडवांस्ड) 2022 में पेपर 1 और 2 दोनों में कुल 155538 उम्मीदवार उपस्थित हुए थे। कुल 40712 उम्मीदवारों ने JEE Advanced 2022 की परीक्षा को क्वालिफाई किया है। कुल योग्य उम्मीदवारों में से 6516 महिलाएं हैं। इसके अलावा, कुल 296 विदेशी उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है, जिसमें से 280 उम्मीदवार दोनों पेपर में उपस्थित हुए थे। इसमें से 145 उम्मीदवारों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है।इस परीक्षा में सफल उम्मीदवार JoSAA काउंसलिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं, जो अन्य के अलावा, IIT प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। काउंसलिंग प्रक्रिया 12 सितंबर से शुरू हो रही है।

WhatsApp Group Join Now

कैसे चेक करें JEE Advanced Result 2022:

स्टेप 1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
स्टेप 2: होम पेज पर, 'Announcements' में 'JEE Advanced 2022 Result Link' पर क्लिक करें।
स्टेप 3: अब जरूरी क्रेडेंशियल्स दर्ज करके लॉग इन करें।
स्टेप 4: जेईई एडवांस्ड रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा।
स्टेप 5: इसे चेक और डाउनलोड करें व आगे के लिए प्रिंटआउट लेकर अपने पास रख लें।

JEE Advanced 2022 final answer key ऐसे करें डाउनलोड

स्टेप 1: जेईई एडवांस्ड की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं.
स्टेप 2 होम पेज पर नीचे स्क्रॉल करें 'announcemrnts' में आंसर-की लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 3: नया पेज पर पीडीएफ में फाइनल आंसर-की खुल जाएगी.
स्टेप 4: इसे चेक और डाउनलोड करें व आगे के लिए प्रिंटआउट लेकर अपने पास रख लें.

JEE Advance के टॉपर्स

आईआईटी बॉम्बे जोन के आर के शिशिर कॉमन रैंक लिस्ट (CRL) में टॉप रैंक पर हैं। उन्होंने 360 अंकों में से 314 अंक प्राप्त किए। वहीं लड़कियों में तनिष्का काबरा ने टॉप किया है. तनिष्का IIT दिल्ली जोन से हैं।यहां देखिए टॉप-10 टॉपर्स की लिस्ट....

  1. आर के शिशिरो
  2. पोलु लक्ष्मी साई लोहित रेड्डी
  3. थॉमस बीजू चिरामवेली
  4. वांगपल्ली साई सिद्धार्थ
  5. मयंक मोटवानी
  6. पोलीसेट्टी कार्तिकेय
  7. प्रतीक साहू
  8. धीरज कुरुकुंड
  9. महित गढ़ीवाला
  10. वेचा ज्ञान महेश

ये भी पढ़ें: NEET UG 2022- NTA ने किया नीट का परीक्षा परिणाम घोषित,छात्रों में तनिष्का तो राज्यों में कर्नाटक ने किया टॉप

Tags

Share this story