Adipurush‌: विदेशों में गूंजेगा 'श्री राम' का नाम, मेगास्टार प्रभास की फिल्म का ट्रेलर 70 देशों में होगा लॉन्च

 

Adipurush: एक्टर प्रभास (Prabhas) और कृति सेनन (Kriti Sanon) स्टारर फिल्म आदिपुरुष (Adipurush) कई सारे विवादों में आ चुकी है लेकिन इस फिल्म के लिए लोगों की एक्साइटमेंट कम नहीं हुई. जितने लोग इसका विरोध कर रहे हैं उससे कई ज्यादा लोग इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म से जुड़े कई सारे पोस्टर रिलीज किए जा चुके हैं. इन पोस्टर्स में राम भगवान सीता माता और लक्ष्मण जी का रूप दिखाया गया है, जिन पर कई विवाद हो चुके हैं. अब फिल्म आदिपुरुष के ट्रेलर को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है.

70 देशों में लॉन्च होगा आदिपुरुष का ट्रेलर

ट्रेंड एनालिसिस तरण आदर्श ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने फिल्म का नया पोस्टर शेयर करते हुए जानकारी दी है कि आदिपुरुष (Adipurush) का ट्रेलर 70 देशों में लांच किया जाएगा. आज से 3 दिन बाद यानी 9 मई 2023 को इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज होगा. फिल्म अगले महीने 16 जून 2023 को रिलीज होने वाली है और इस फिल्म को ग्लोबल लेवल तक ले जाने के लिए फिल्म के मेकर्स पूरी जान लगा रहे हैं. फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है.

WhatsApp Group Join Now

फिल्म का होगा वर्ल्ड प्रीमियर

एक्ट्रेस कृति सेनन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी है कि फिल्म आदिपुरुष का वर्ल्ड प्रीमियर (Adipurush World Premiere) ट्रिबेका फिल्म फेस्टिवल 2023 (Tribeca Film Festival 2023) में होगा. यह फेस्टिवल अमेरिका के न्यूयॉर्क में 7 से 18 जून तक होगा इसी बीच 13 जून को फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर भी होगा. आपको बता दें कि यह बेहद गर्व की बात है कि फिल्म का प्रीमियर इतने बड़े मंच पर हो रहा है. इस बात की जानकारी मिलते ही फैंस खुशी से फूले नहीं समा रहे.

ये भी पढ़ें: Vikram Vedha Box Office Day 3: ऋतिक-सैफ की फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर चला जादू, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई

Tags

Share this story