Anushka Sharma ने पति Virat Kohli संग किया New Year 2022 का वेलकम, तस्वीर में देखें Virushka का सेलिब्रेशन

 
Anushka Sharma ने पति Virat Kohli संग किया New Year 2022 का वेलकम, तस्वीर में देखें Virushka का सेलिब्रेशन

नई दिल्लीः मनोरंजन जगत के सितारे न्यू ईयर सेलिब्रेट कर अपने फैंस को उसकी तस्वीरें और वीडियो दिखाते हुए शुभकामनाएं देते नजर आए हैं। इसी कड़ी में एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने पति विराट कोहली (Virat Kohli) संग बेहद खास अंदाज में नए साल (New Year 2022) का स्वागत किया है। 

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर नए साल के सेलिब्रेशन की एक तस्वीर फैंस के साथ शेयर की है। इस तस्वीर में एक्ट्रेस, पति संग खड़ी होकर पोज देती नजर आ रही हैं। साथ ही विरूष्का के साथ में एक बड़ा सा कटा केक दिखाई दे रहा है। इस दौरान अनुष्का ब्लैक एंड व्हाइट ड्रेस में पहने देखि जा सकती हैं, वहीं विराट कोहली व्हाइट टीशर्ट और डार्क ब्लू जींस अपनी फीमेल फैंस का दिल लूटते नजर आ रहे हैं।

WhatsApp Group Join Now

यहां देखें तस्वीर

अनुष्का शर्मा ने साल 2022 के वेलकम के साथ ही साल 2021 में उन्हें मिली उपलब्धियों के लिए आभार प्रकट किया है। बता दें कि एक्ट्रेस ने इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है,'जिस साल से हमें सबसे बड़ी खुशी मिली है, मैंने उसे जाना है। तो, गहरा आभार 2021, धन्यवाद!' साथ ही बता दें, अनुष्का का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा है।

बताते चलें, अभिनेत्री के इस पोस्ट को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और जमकर लाइक ठोक रहे हैं। साथ ही कमेंटबाजी कर अनुष्का और विराट को साल 2022 की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Anushka Sharma से लेकर Kapil Sharma तक, 2021 में बच्चों का स्वागत करने वाले सितारें

जरूर देखें:

https://www.youtube.com/watch?v=3kFteTHG65Q
https://www.youtube.com/watch?v=GqLueTdKicQ

Tags

Share this story