Divyanka Tripathi पर स्टंट के दौरान मगरमच्छ ने किया हमला, एक्ट्रेस के हाथ और चेहरे पर आई गंभीर चोट

 
Divyanka Tripathi पर स्टंट के दौरान मगरमच्छ ने किया हमला, एक्ट्रेस के हाथ और चेहरे पर आई गंभीर चोट

टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेता दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) जिन्हें लोग 'इशिमां' के नाम से पहचानते हैं। उन्होंने सीरियल 'यह है मोहब्बतें' में ईशिमां का किरदार निभाया था जिसके बाद उन्हें काफी पॉपुलैरिटी मिली थी।

हाल ही में उन्होंने कलर्स का पॉपुलर शो 'खतरों के खिलाड़ी 11' में भाग लिया है। इस बार विनर को लेकर लोग काफी असमंजस में हैं। ये डिसाइड काफी मुश्किल होगा की इस बार शो कौन जीतेगा।

वहीं ऐसी खबरें आ रहीं है की एक स्टंट के दौरान दिव्यांका को मगरमच्छ ने हमला कर दिया था जब वह उन्हें गोद में उठा कर भाग रहीं थी। उन्हें काफी चोट आई हैं, उनके चेहरे और हाथ की कलाई में स्क्रैच आईं थीं।

चोट के गंभीर निशान

दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की हैं। इस तस्वीर में वह सोफे पर बैठी बेहद खूबसूरत अंदाज़ में पोज करती नज़र आ रहीं हैं। वहीं दूसरी तरफ उनके हाथ और चेहरे पर जख्म के निशान हैं। हालाकि उनका चोट काफी गहरा नहीं है।

WhatsApp Group Join Now

लाइफस्टाइल से जुड़ी ख़बरों की ताज़ा अपडेट के लिए यहाँ क्लिक करें

मगरमच्छ ने किया हमला

दरअसल, 'खतरों के खिलाड़ी 11' में स्टंट के दौरान दिव्यांका (Divyanka Tripathi) को चोट लग गई थी। एक्ट्रेस ने अपनी तशवीर शेयर करते हुए इसके पीछे की पूरी बात फैंस के साथ शेयर की है।

उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- 'मैं कुदरत से इतना प्यार करती हूं की क्रोकोडाइल लेदर का इस्तेमाल नहीं रखती हूं। बजाए इसके में मगरमच्छ के दांत का निशान अपनी ठोड़ी और उसके पंजे का निशान अपनी कलाई पर लिए घूंमती हूं'।

इस पिक्चर को उनके फैंस लाइक और शेयर कर रहें हैं। वहीं इस पर कमेंट पर उनकी बहादुरी की खूब तारीफ भी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: From The Set Of ‘Khatron Ke Khiladi 11’ : सोशल मीडिया क्वीन और ‘बालवीर’ फेम चाइल्ड एक्ट्रेस Anushka Sen हुई कोरोना पॉजिटिव

Tags

Share this story