Ekta Kapoor Diwali Party में टीवी सितारों का जलवा, हिना खान बनीं लाइमलाइट की वजह

 
Ekta Kapoor Diwali Party में टीवी सितारों का जलवा, हिना खान बनीं

Ekta Kapoor Diwali Party: दीपावली के शुभ अवसर पर एकता कपूर ने रविवार रात अपने घर पर भव्य दिवाली पार्टी का आयोजन किया, जिसमें टीवी इंडस्ट्री के कई मशहूर सितारों ने शिरकत की। इस पार्टी में हिना खान, दिव्यांका त्रिपाठी, करिश्मा तन्ना, रोहित रॉय और अन्य टीवी सेलेब्स ने अपनी उपस्थिति से चार चांद लगा दिए। हिना खान ने अपने खूबसूरत अंदाज से सभी का ध्यान खींचा और इस पार्टी की लाइमलाइट बन गईं।

टीवी सितारों ने बढ़ाई पार्टी की रौनक

दिव्यांका त्रिपाठी अपने पति विवेक दहिया के साथ पहुंचीं और दोनों ने अपने स्टाइल से सभी का दिल जीत लिया। रोहित रॉय अपनी पत्नी और बेटे के साथ नजर आए, और उनका अंदाज भी लोगों को खूब पसंद आया। करिश्मा तन्ना, मृणाल ठाकुर, अवनीत कौर, अंकिता लोखंडे और विक्की जैन भी इस पार्टी का हिस्सा बने।

WhatsApp Group Join Now

दिव्यांका त्रिपाठी अपने पति विवेक दहिया

हिना खान ने लूटी सारी लाइमलाइट

हिना खान, जो हाल ही में ब्रेस्ट कैंसर के खिलाफ अपनी लड़ाई से उभर रही हैं, ने मल्टीकलर लहंगे में पार्टी में एंट्री की और अपनी खूबसूरती और आत्मविश्वास से सभी का दिल जीत लिया। उन्होंने पैपराजी को दिवाली की शुभकामनाएं दी और अपनी उपस्थिति से पार्टी में चार चांद लगा दिए।

ये भी पढ़ें: Kanahiya Mittal New Song: सीएम योगी के नारे "बटेंगे तो कटेंगे" पर आया नया गाना, सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल
ये भी पढ़ें: Tirupati Isckon Temple Bomb Threat: मंदिर को बम से उड़ाने की मिली धमकी, पुलिस और बम स्क्वाड ने की सघन जांच
 

Tags

Share this story