Kirron kher अपने पति Anupam Kher से हैं ज्यादा अमीर, कुल संपत्ति जान कर उड़ जाएंगे होश

 
Kirron kher अपने पति Anupam Kher से हैं ज्यादा अमीर, कुल संपत्ति जान कर उड़ जाएंगे होश

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री किरण खेर अपनी लाइफ की क्वीन है। उन्हें किसी की पहचान की जरूरत नहीं है। उन्होंने अपनी अलग ही पहचान बनाई है। उनका जन्म 14 जून 1955 को पंजाब के चंडीगढ़ में हुआ था। उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों में अलग-अलग किरदार निभाये हैं। किरण ने अपने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ दोनों में ही सुर्खियां बटोरी हैं।

उन्होंने सन 1973 में अपनी पहली फिल्म असर प्यार दा से अपनी करियर की शुरुवात की थी। उसके बाद उन्होंने अपने पति अनुपम खेर के साथ पेस्टनजी में नज़र आई थी। किरण ने श्याम बेनेगल की फिल्म सरदारी बेगम से बॉलीवुड में अपना कदम रखा जिसमे लोग उनके हुस्न के दीवाने बन गए थे। आज हम आपको उनकी लाइफ के बारे में कुछ ऐसी बातें बताएंगे जिसको सुन कर आपके होश उड़ जायेंगे |

WhatsApp Group Join Now

किरण खेर की कुल संपत्ति

आपको बता दें कि किरण खेर अपने पति से ज्यादा अमीर हैं। उन्होंने साल 2019 में लोक सभा के चुनाव में एफिडेविट जमा करवाया था जिसके मुताबिक उनके पास कुल 30.88 करोड़ रुपए की संपत्ति है। जो कि उनके पति अनुपम खेर की संपत्ति से दुगनी है। किरण के पास 16.97 करोड़ की चल और 13.91 करोड़ की अचल संपत्ति है। अगर हम उनके पति कि संपत्ति के बारे में बात करें तो उनके पास कुल 16.61 करोड़ रूपए की संपत्ति है। किरण खेर को महंगी गाड़ियों का काफी शौक है। उनके पास 61.08 लाख रुपए की मर्सिडीज बेंज है इसके अलावा 4.64 करोड़ रुपए की गोल्ड जूलरी भी उनके संपत्ति में शामिल हैं।

आपको यह बता दें कि किरण खेर ने कई टेलीविजन शोज में भी काम किया है। वह कलर्स के मशहूर रिएलिटी शो इंडियाज गॉट टैलेंट में जज के रूप में नज़र आ चुकी हैं। फिलहाल वह अभी ब्लड कैंसर से जूझ रहीं हैं। हम सभी उनकी अच्छी सेहत की कामना करते हैं।

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड के वह कपल्स जिन्होंने शादी तो की लेकिन नहीं मिला औलाद सुख

Tags

Share this story