Maati Pehchan Trailer: दिल छू जाएगी उत्तराखंड से हो रहे पलायन पर आधारित ये दमदार कहानी

 
Maati Pehchan Trailer: दिल छू जाएगी उत्तराखंड से हो रहे पलायन पर आधारित ये दमदार कहानी

आपको बता दें की उत्तराखंड पर बनी फीचर फिल्म 'माटी पहचान' का ट्रेलर लॉच हुआ है. दरअसल आपको बता दें की ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में शनिवार को हुए कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने फिल्म का आधिकारिक ट्रेलर लॉच किया। ट्रेलर देखने के बाद महाराज ने इसकी प्रशंसा की और फिल्म को उत्तराखंड में टैक्स-फ्री करने का वादा किया। फिल्म निर्माता फराज शेर ने बताया कि फिल्म पहाड़ों की सच्ची कहानी बताने के इरादे से बनाई गई है।

यहाँ पढ़े :  मनोरंजन जगत के दिन और बॉलीवुड की हर रात की कहानी

https://youtu.be/qw8udH_JgwU

निर्देशक अजय बेरी ने कहा कि फिल्म का उद्देश्य पहाड़ों से पलायन को दिखाना ही नहीं, बल्कि उसे रोकना भी है। ट्रेलर लॉन्च की मेजबानी फिल्म की मुख्य अभिनेत्री अंकिता परिहार ने की। अंकिता के अलावा फिल्म में करण गोस्वामी मुख्य भूमिका में हैं। चंद्र बिष्ट, आकाश नेगी, वन्य जोशी, पदमेंद्र रावत, रेखा पाटनी, सुनीता बृजवाशी, तरुण मेलकानी, ललित बिष्ट, विजय जामवाल ने इसमें अभिनय किया है। फिल्म का गीत संगीत राजन बजेली द्वारा दिया गया हैं। गायन में सुदेश भोसले, प्रज्ञा पात्रा, सागरिका मोहंती और निशांत दास अधिकारी शामिल हैं। फिल्म मनमोहन चौधरी ने लिखी है। फिल्म 23 सितंबर को पूरे उत्तराखंड, दिल्ली एनसीआर, लखनऊ और मुंबई के कुछ सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मौके पर ग्राफिक एरा के अध्यक्ष डॉ (प्रो.) कमल घनसाला भी मौजूद रहे।

WhatsApp Group Join Now

यह भी पढ़ें: Raju Srivastava Net Worth: विरासत में मिली थी राजू को हंसाने की कला, इसके दम पर बनाई इतने करोड़ की संपत्ति

यहां देखें :  सपना से कोमल तक के मनोरंजक हरियाणवी वीडियो

यहां देखें :  मनोरंजक भोजपुरी ठुमकों का रंगा रंग मंच

Tags

Share this story