Monalisa ने पर्पल ड्रेस पहन दिखाया अपने हुस्न का जलवा, तस्वीरें देख आप भी बोलेंगे 'क्या खूबसूरती पाई है'
मोनालिसा (Monalisa) भोजपुरी इंडस्ट्री की क्वीन मानी जाती हैं. सोशल मीडिया पर मोनालिसा काफी ज़्यादा एक्टिव रहती हैं. आए दिन मोनालिसा अपनी फोटोस और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं. मोनालिसा अपनी एक्टिंग और डांस से तो फैंस का दिल जीत ही चुकी हैं लेकिन अपने लुक्स से भी फैंस को आए दिन दीवाना बनाती रहती हैं.
सोशल मीडिया पर अपने मस्ती भरे वीडियोस फैंस के साथ शेयर करती हैं मोनालिसा. इन वीडियोस पर फैंस जमकर उनकी तारीफ करते हैं. हाल ही में मोनालिसा ने कुछ तस्वीरें शेयर की जिनमें वह पर्पल कलर की ड्रेस पहन बेहद सिजलिंग अंदाज में पोज देती दिखाई दे रही हैं.
Monalisa ने पर्पल ड्रेस में दिखाया कातिलाना अंदाज
हाल ही में मोनालिसा (Monalisa) ने फैंस के साथ अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की जिनमें वह पर्पल कलर की ड्रेस पहन अपनी कातिल अदाओं से फैंस का दिल लूट रही हैं. मोनालिसा इन तस्वीरों में बला की खूबसूरत लग रही हैं और उनकी इन तस्वीरों पर कुछ ही समय में 18000 से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं. कमेंट सेक्शन में फैंस उनके लुक्स की तारीफ करते नहीं थक रहे. कोई उन्हें 'गॉर्जियस' बोल रहा है तो कोई 'भोजपुरी क्वीन'.
भोजपुरी क्वीन हैं मोनालिसा
भोजपुरी सिनेमा से ही लोग मोनालिसा को काफी पहचानते हैं उन्होंने अपनी अलग ही पहचान बनाई हुई है. इंस्टाग्राम पर आए दिन मोनालिसा अपनी कोई वीडियो या फोटो शेयर करती रहती है कुछ वीडियोस में तो वह डांस करती हुई भी दिखाई देती है.
आपको बता दें कि मोनालिसा ने ना सिर्फ भोजपुरी फिल्में की हैं उसके साथ साथ हिंदी ,बंगाली ,तमिल मूवीस में भी वह नजर आ चुकी हैं. मोनालिसा छोटे पर्दे पर भी काफी काम कर चुकी हैं. सोशल मीडिया के जरिए मोनालिसा अपने फैंस से काफी कनेक्टेड रहती हैं और आए दिन अपडेट देती रहती हैं.
ये भी पढ़ें: Shweta Tiwari ने ‘बेशर्म रंग’ गाने पर दिखाया अपना खूबसूरत अंदाज, वीडियो देख लोग बोले ‘आपकी ऐज कम हो रही है’