Monalisa ने अपने मस्ती भरे अंदाज से लूटा फैंस का दिल, सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ वीडियो

 
Monalisa ने अपने मस्ती भरे अंदाज से लूटा फैंस का दिल, सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ वीडियो

मोनालिसा (Monalisa) भोजपुरी इंडस्ट्री की क्वीन मानी जाती हैं. सोशल मीडिया पर मोनालिसा काफी ज़्यादा एक्टिव रहती हैं. आए दिन मोनालिसा अपनी फोटोस और वीडियो  फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं. मोनालिसा अपनी एक्टिंग और डांस से तो फैंस का दिल जीत ही चुकी हैं लेकिन अपने लुक्स से भी फैंस को आए दिन दीवाना बनाती रहती हैं.

सोशल मीडिया पर अपने मस्ती भरे वीडियोस फैंस के साथ शेयर करती हैं मोनालिसा. इन वीडियोस पर फैंस जमकर उनकी तारीफ करते हैं. वहीं हाल ही में मोनालिसा ने फैंस के साथ अपना वीडियो शेयर किया जिसमें वह अपने फनी अंदाज से फैंस का दिल लूट रही हैं.

Monalisa अपने फनी अंदाज से लूटा फैंस का दिल

हाल ही में मोनालिसा (Monalisa) ने फैंस के साथ अपना एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह अपने फनी अंदाज से फैंस को दीवाना बना रही हैं. मोनालिसा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और इस पर अब तक 33 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं. कमेंट सेक्शन में फैंस उनके रुखसार एक्टिंग की तारीफ करते नहीं थक रहे. कोई कह रहा है तो कभी किसी सब्जेक्ट में फेल नहीं हो सकती तो फिर भी कह रहा है भोजपुरी क्वीन छा गई.

WhatsApp Group Join Now

इस सीरियल में आईं नज़र

इस समय मोनालिसा कलर्स टीवी के सीरियल बेकाबू में नजर आ रही हैं. सीरियल में वह एक नेगेटिव करैक्टर निभा रही हैं जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. इससे पहले भी मोनालिसा कई सारे हिंदी टीवी सीरियल कर चुके हैं और भोजपुरी इंडस्ट्री में भी वह कई सारी सुपरहिट फिल्में दे चुकी हैं. आपको बता दें कि मोनालिसा को भोजपुरी क्वीन कहा जाता है क्योंकि सबसे ज्यादा सुपरहिट फिल्में मोनालिसा ने ही दी हैं.

ये भी पढ़ें: Shweta Tiwari ने ‘बेशर्म रंग’ गाने पर दिखाया अपना खूबसूरत अंदाज, वीडियो देख लोग बोले ‘आपकी ऐज कम हो रही है’

Tags

Share this story