Priyanka Chopra ने Met Gala 2023 में पति निक जोनस के साथ लूटी महफिल, तस्वीरों ने जमकर मचाया तहलका
Priyanka Chopra Met Gala 2023: न्यूयॉर्क सिटी में सबसे बड़े इवेंट मेट गाला 2023 (Met Gala 2023) की शुरुआत हो चुकी है और इसमें देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) पति निक जोनस (Nick Jonas) के साथ चार चांद लगाते हुए नजर आईं. एक्ट्रेस ने इसकी खूबसूरत तस्वीरें अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की हैं. प्रियंका चोपड़ा की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही है और दोनों का लुक फैंस काफी पसंद कर रहे हैं.
मेट गाला 2023 में देसी गर्ल ने लगाए चार चांद
हाल ही में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ तस्वीरें शेयर की है जिनमें वह बेहद खूबसूरत अंदाज में मेट गाला 2023 (Met Gala 2023) में अपने हुस्न का जलवा बिखेर रही हैं. इन तस्वीरों में एक्ट्रेस अपने पति 'निक जोनस' के साथ भी दिखाई दे रही हैं. कपल साथ में ट्विनिंग करते हुए नजर आए जहां प्रियंका चोपड़ा ने वाइट-कलर की ड्रेस पहनी हुई है वहीं निक जोनस ने भी ब्लैक ब्लेजर और पैंट के साथ वाइट शर्ट डाली हुई है. दोनों ने ही अपनी एंट्री से महफिल लूट ली. एक्ट्रेस की इन तस्वीरों पर अब तक 200000 से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं
इस वेब सीरीज में आईं नजर
हाल ही में प्रियंका वेब सीरीज सिटाडेल (Citadel) में नजर आईं. यह वेब सीरीज अमेजन प्राइम पर रिलीज हो चुकी है और लोगों को यह बेहद पसंद आ रही है. प्रियंका चोपड़ा की इस वेब सीरीज ने रिलीज होते हुए रिकॉर्ड बना दिया और यह वेब सीरीज मोस्ट पॉपुलर सीरीज की लिस्ट में टॉप पर आ गई.
इस हिंदी फिल्म में आएंगी नजर
प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों ही प्रोजेक्ट कर रही हैं और सिटाडेल के बाद वह अपनी आने वाली फिल्म 'जी ले जरा' में नजर आएंगी. इस फिल्म में प्रियंका के साथ आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ भी दिखाई देंगी और साथ ही शाहरुख खान भी इस फिल्म में कैमियो करते हुए दिखाई देंगे. इस फिल्म को फरान अख्तर निर्देशित करेंगे