Priyanka Chopra अपने पति निक जोनस के साथ ऑटो में बैठ कहां चलीं?‌ लोग बोले 'ऑटो वाले भैया के पैसे…

 
Priyanka Chopra अपने पति निक जोनस के साथ ऑटो में बैठ कहां चलीं?‌ लोग बोले 'ऑटो वाले भैया के पैसे…

Priyanka Chopra Nick Jonas Photos: प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपने पति निक जोनस (Nick Jonas) के साथ अंबानी परिवार के इवेंट (NMACC) पर नजर आई थी जहां उन्होंने अपने लुक्स से फैंस का दिल जीत लिया. वहीं एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपने पति के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें वह ऑटो रिक्शा में बैठकर पोज देती दिखाई दे रही हैं. सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा की तस्वीरें तहलका मचा रही हैं. चलिए आपको भी दिखाते हैं प्रियंका और निक की खूबसूरत तस्वीरें.

ऑटो में बैठ निक जोनस के साथ कहां चलीं प्रियंका?

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें वह अपने पति निक जोनस के साथ ऑटो में पोज देती दिखाई दे रही हैं. प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इन तस्वीरों में बेहद खूबसूरत लग रहे हैं और दोनों साथ में फनी रिएक्शन भी दे रहे हैं. दोनों की इन तस्वीरों पर अब तक 1 मिलियन से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं. कुछ लोग कमेंट सेक्शन में बेहद फनी फनी कमेंट कर रहे हैं. कोई कह रहा है 'ऑटो वाले भैया के पैसे दे दो' कोई बोल रहा है 'अब ऑटो में क्यों घूम रही हो'.

WhatsApp Group Join Now

सरोगेसी पर खुलकर बोलीं थीं एक्ट्रेस

वोग मैगजीन के साथ बात करते समय प्रियंका चोपड़ा ने सरोगेसी को लेकर बताया कि उन्होंने क्यों यह विकल्प चुना और यह कितना कष्ट भरा रहा. उन्होंने बताया कि 'जब लोग मेरे बारे में बात करते हैं तो मैं खुद को बहुत मजबूत कर लेती हूं, लेकिन जब बात मेरी बेटी के बारे में होती है तो मुझे काफी दुख होता है'. उन्होंने कहा कि 'मेरी बेटी को इन सब से दूर रखो ना. जब डॉक्टर उसकी न से ढूंढ रहे थे तो मैंने उसके नन्हे से हाथ पकड़े हुए थे मैं जानती हूं कि मुझे कैसे महसूस हो रहा था'.

उन्होंने आगे कहा कि 'इसलिए मेरी बेटी गॉसिप का हिस्सा नहीं बनेगी, मैं अपनी जिंदगी के इस चैप्टर और अपनी बेटी को लेकर काफी प्रोटेक्टिव हूं,. प्रियंका चोपड़ा ने आगे बताया कि यह 'सिर्फ मेरी ही जिंदगी नहीं है बल्कि उसकी भी है'. यह इंटरव्यू देते हुए प्रियंका चोपड़ा काफी भावुक हो गई थीं

ये भी पढ़ें: Mission Majnu: सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म की स्क्रीनिंग पर पहुंचीं कियारा आडवाणी, फैंस बोले ‘वाह! क्या जोड़ी है’

Tags

Share this story