Swayamvar Mika Di Vohti: मीका सिंह के स्वयंवर में Kapil Sharma लगाएंगे अपनी कॉमेडी का तड़का, जानिए कब होगा प्रीमियर

 
Swayamvar Mika Di Vohti: मीका सिंह के स्वयंवर में Kapil Sharma लगाएंगे अपनी कॉमेडी का तड़का, जानिए कब होगा प्रीमियर

Swayamvar Mika Di Vohti: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर मीका (Mika Singh) सिंह अपने गानों से सब को दीवाना बना चुके हैं. मीका सिंह इस समय चर्चा में बने हुए हैं और इसकी वजह है उनका आने वाला शो जिसमें वह अपनी दुल्हनिया तलाश करेंगे. जी हां जल्द ही मीका सिंह शादी के बंधन में बंद जाएंगे.

इसके लिए मीका सिंह का स्वयंवर शो टीवी पर टेलीकास्ट किया जाएगा जिसमें वह अपनी दुल्हनिया तलाश करेंगे. मीका सिंह के शो के प्रीमियर पर कॉमेडी किंग कपिल शर्मा (Kapil Sharma) भी अपनी कॉमेडी का तड़का लगाएंगे.

Swayamvar Mika Di Vohti में कपिल शर्मा लगाएंगे कॉमेडी का तड़का

Swayamvar Mika Di Vohti: मीका सिंह के स्वयंवर में Kapil Sharma लगाएंगे अपनी कॉमेडी का तड़का, जानिए कब होगा प्रीमियर

हाल ही में मीका सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया जिसमें उन्होंने अपने शो स्वयंवर मीका दी वोटी (Swayamvar Mika Di Vohti) का एक छोटा सा प्रोमो फैंस के साथ शेयर किया. इस प्रोमो में कपिल शर्मा. मीका सिंह के साथ मजाक करते दिखाई दे रहे हैं. कपिल शर्मा और मीका सिंह काफी अच्छे दोस्त हैं और इसी वजह से कपिल शर्मा उनके स्वयंबर के शो में चार चांद लगाने पहुंचेंगे.

WhatsApp Group Join Now

इस दिन शुरू होगा स्वयंवर

फैंस को मीका के स्वयंवर का बेसब्री से इंतजार है. यह आज से 5 दिन बाद यानी 19 जून को शुरू होगा. इस शो का टेलीकास्ट स्टार भारत पर रात 8:00 बजे किया जाएगा. आपको बता दें कि मीका सिंह के स्वयंवर में 12 लड़कियां भाग लेंगी जो अलग-अलग देश और कोने से आई हैं. अब देखना यह है कि इन 12 लड़कियों में से कौन मीका सिंह की दुल्हनिया बनती है.

ये भी पढ़ें: Ranbir-Alia के दिए हुए नेग को किन्नरों ने किया वापस, डिमांड सुनकर आप भी रह जाएंगे दंग

ये भी देखें: Actor Yash Net Worth: बस ड्राइवर के बेटे से कैसे एक्टर बने सुपरस्टार? आज करोड़ों में है इनकम

https://youtu.be/QwMjKi_QfMU

Tags

Share this story