Weather Update: दिन में बढ़िया धूप, रात में कड़ाके की ठंड, मौसम में हो रहा बदलाव, जानें दिल्ली, नोएडा समेत देश का मौसम का हाल
Weather Update: ठंड अब विदाई पर है। मौसम के मिजाज में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। दिन में धूप निकलने से लोगों को बड़ी राहत मिल रही है। धीरे-धीरे लोगों को गर्मी का एहसास भी होने लगा है। हालांकि पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं के कारण अभी तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर भी जारी है। दिल्ली-एनसीआर, नोएडा. उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा समेत उत्तर भारत के मौसम में लगातार बदलाव होता दिखाई दे रहा है। दिल्ली-एनसीआर में आज अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास रहने के आसार है। जबकि 19 से 20 फरवरी तक अधिकतम तापमान 30 डिग्री पहुंचने का अनुमान है।
उत्तर प्रदेश व बिहार में ठंड से राहत
उत्तर प्रदेश में फिलहाल ठंड से राहत है। IMD के अनुसार, उत्तर प्रदेश के कई जिलों के तापमान में आने वाले वक्त में वृद्धि की संभावना है। बता दें कि आज प्रदेश के कई जिलों में मौसम साफ रहेगा। हालांकि, इस दौरान कुछ जगहों पर हल्के बादल छाए रहेंगे। वहीं, बिहार में अगले चार दिनों तक मौसम के शुष्क रहने की संभवाना है। हालांकि, सुबह और शाम के समय में ठंड बरकरार रहेगी।
इन राज्यों में कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने कहा कि अगले पांच दिनों के दौरान पूरे देश में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि, पूर्वोत्तर भारत में कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी दर्ज किए जाने की संभावना है। IMD के अनुसार, असम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, अरूणाचल प्रदेश, नगालौंड और मेघालय में अगले पांच दिनों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना है।
राजस्थान में ठंड हो गई गम
राजस्थान से अब सर्दी की विदाई शुरू हो गई है। दिन और रात के टेम्प्रेचर लगातार बढ़ रहे है और कई शहरों में अधिकतम तापमान अब 30 डिग्री या उससे ऊपर दर्ज होने लगे है। वहीं रात का न्यूनतम तापमान भी अब 16 डिग्री सेल्सियस तक आ गए है। मौसम विशेषज्ञों 15 फरवरी तक राजस्थान में मौसम बिल्कुल शुष्क रहेगा और तापमान लगातार बढ़ेंगे। संभावना है 15 फरवरी तक राजस्थान के कई शहरों में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
ये भी पढ़ें: Joshimath Sinking- आने वाले 4 दिन जोशीमठ के लिए भारी, मौसम विभाग ने की डरावनी भविष्यवाणी