Weather Update: दिल्ली-नोएडा समेत इन 10 से ज्यादा राज्यों में आफत की बारिश का अनुमान, जानें देश का मौसम का हाल

 
Weather Update: दिल्ली-नोएडा समेत इन 10 से ज्यादा राज्यों में आफत की बारिश का अनुमान, जानें देश का मौसम का हाल

Weather Update:  दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, राजस्थान समेत और उत्तर भारत के कई मैदानी इलाकों में बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक इस बारिश के कारण दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर ठंड में बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद देश के उत्तर पश्चिमी, मध्य और पूर्वी हिस्सों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी के आसार हैं। हालांकि सर्द हवाओं का दौर 5 फरवरी तक जारी रह सकता है।

https://twitter.com/Indiametdept/status/1619234295696199681?s=20&t=oa65gvr6PEfvhAlP_9SBGA

इन राज्यों में बारिश के आसार

पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान उत्तर और पश्चिम मध्य प्रदेश और गुजरात के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।इसके साथ ही 29 से 31 जनवरी के बीच दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु के तटीय क्षेत्र, केरल और लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के दक्षिणी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती है।

WhatsApp Group Join Now
https://twitter.com/Indiametdept/status/1618886237057843200?s=20&t=oa65gvr6PEfvhAlP_9SBGA

उत्तर प्रदेश का मौसम का हाल

लखनऊ-कानपुर के मौसम की जानकारी लखनऊ की बात करें तो 29 जनवरी को फिर बारिश देखी जा सकती है। यहां भी न्यूनतम तापमान 13 से 14 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं, कानपुर में 24 से 27 जनवरी तक हल्की से तेज बारिश के आसार बने हुए हैं। 28 जनवरी को राहत के बाद 29 जनवरी को ये सिलसिला फिर शुरू होगा। इन दिनों तापमान 11 डिग्री सेल्सियस से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

https://twitter.com/Indiametdept/status/1617055128623943685?s=20&t=aUXKnx5ceOcLTgOUNvzSQw

ये भी पढ़ें: Joshimath Sinking- आने वाले 4 दिन जोशीमठ के लिए भारी, मौसम विभाग ने की डरावनी भविष्यवाणी

Tags

Share this story