Weather Update:कश्मीर से उत्तराखंड तक बर्फबारी का अलर्ट, जानें दिल्ली, नोएडा और UP में कैसा रहेगा मौसम का हाल

 
Weather Update:कश्मीर से उत्तराखंड तक बर्फबारी का अलर्ट, जानें दिल्ली, नोएडा और UP में कैसा रहेगा मौसम का हाल

Weather Update:दिल्ली-एनसीआर, नोएडा. उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा समेत उत्तर भारत के मौसम में लगातार बदलाव होता दिखाई दे रहा है। दिन में धूप निकलने के कारण लोगों को राहत मिल रही है, लेकिन रात के वक्त ठंडी हवाओं के असर से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। देश के मैदानी इलाकों में अब ठंड से राहत है। सुबह और शाम के समय ही मैदानी इलाकों में ठंड देखने को मिल रही है। हालांकि, पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी व हल्की बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी व हल्की बारिश की संभावना जताई है। IMD के अनुसार, 9 और 10 फरवरी 2023 को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में छिटपुट से लेकर व्यापक वर्षा/बर्फबारी हो सकती है।

https://twitter.com/Indiametdept/status/1623199813276962816?s=20&t=tvApEVh7H-e6xEILcdZSBQ

दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-NCR में आज सुबह से ही आकाश साफ रहेगा। हालांकि, IMD ने इस दौरान दिल्ली-NCR में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताई है। बता दें कि दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

WhatsApp Group Join Now
https://twitter.com/Indiametdept/status/1622848793103437824?s=20&t=tvApEVh7H-e6xEILcdZSBQ

उत्तर प्रदेश व बिहार में ठंड से राहत

उत्तर प्रदेश में फिलहाल ठंड से राहत है। IMD के अनुसार, उत्तर प्रदेश के कई जिलों के तापमान में आने वाले वक्त में वृद्धि की संभावना है। बता दें कि आज प्रदेश के कई जिलों में मौसम साफ रहेगा। हालांकि, इस दौरान कुछ जगहों पर हल्के बादल छाए रहेंगे। वहीं, बिहार में अगले चार दिनों तक मौसम के शुष्क रहने की संभवाना है। हालांकि, सुबह और शाम के समय में ठंड बरकरार रहेगी।

इन राज्यों में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने कहा कि अगले पांच दिनों के दौरान पूरे देश में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि, पूर्वोत्तर भारत में कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी दर्ज किए जाने की संभावना है। IMD के अनुसार, असम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, अरूणाचल प्रदेश, नगालौंड और मेघालय में अगले पांच दिनों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना है।

राजस्थान में ठंड हो गई गम

राजस्थान से अब सर्दी की विदाई शुरू हो गई है। दिन और रात के टेम्प्रेचर लगातार बढ़ रहे है और कई शहरों में अधिकतम तापमान अब 30 डिग्री या उससे ऊपर दर्ज होने लगे है। वहीं रात का न्यूनतम तापमान भी अब 16 डिग्री सेल्सियस तक आ गए है। मौसम विशेषज्ञों 15 फरवरी तक राजस्थान में मौसम बिल्कुल शुष्क रहेगा और तापमान लगातार बढ़ेंगे। संभावना है 15 फरवरी तक राजस्थान के कई शहरों में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

https://twitter.com/Indiametdept/status/1622147297663676416?s=20&t=lA6gApnFuoPonkqTu1qDBA

मौसम विभाग के अनुसार जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश में आज और कल बारिश व बर्फबारी की संभावना है, जबकि उत्तराखंड में भी कुछ ऊंचाई वाले क्षेत्रों में आज बारिश व बर्फबारी हो सकती है. वहीं, 8 फरवरी की रात तक एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस पश्चिमी हिमालयी में दस्तक देगा, जिसकी वजह से 9 और 10 फरवरी को कुछ राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश व पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी हो सकती है।अगले चार से पांच दिनों में देश भर में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। उत्तर प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, पश्चिम असम और त्रिपुरा के कुछ हिस्सों में रात या सुबह के समय कोहरे के बारे में भी सतर्क किया गया है।

इन राज्यों में बारिश की संभावना (Weather Update)

मौसम एजेंसी स्काईमेट ने बताया कि आज लद्दाख और जम्मू कश्मीर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और बर्फबारी संभव है. अगले 24 घंटे के दौरान, दक्षिण तमिलनाडु, दक्षिण केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और असम के पूर्वी हिस्सों में हल्की बारिश संभव है. अरुणाचल प्रदेश की पहाड़ियों पर कुछ जगहों पर हल्की बारिश और हिमपात हो सकता है. देश के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा.

उत्तराखंड में हुआ हिमपात

उत्तराखंड में भी मौसम ने करवट बदल ली है। घने बादलों के बीच वर्षा-बर्फबारी का क्रम शुरू हो गया है. उत्तराखंड में चारधाम समेत तमाम ऊंची चोटियों पर दोपहर बाद हिमपात हुआ, जबकि निचले इलाकों में शाम को एक से दो दौर की वर्षा हुई.

जम्मू कश्मीर में दिन में बादल छाए रहे. हालाकि रात को उच्च पहाड़ी क्षेत्रों में हिमपात व मैदानी क्षेत्रों में वर्षा शुरू हो गई. लद्दाख के कारगिल जिले के तांगोल में हिमस्खलन की चपेट में आई दो लड़कियों की बर्फ में दबने से मौत हो गई.

ये भी पढ़ें: Joshimath Sinking- आने वाले 4 दिन जोशीमठ के लिए भारी, मौसम विभाग ने की डरावनी भविष्यवाणी

Tags

Share this story