Weather Update:दिल्ली-एनसीआर के अलावा अन्य इलाकों में बारिश के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिला है। बारिश और ठंडी हवाओं से पारा थोड़ा गिर गया है। वहीं, मौसम विभाग ने बताया कि अगले कुछ दिनों में बारिश के आसार है। इसके अलावा कुछ राज्यों में बारिश का भी अनुमान है।
14 से 18 मार्च तक बारिश की संभावन
स्काईमेट के अनुसार दिल्ली एनसीआर में बूंदाबांदी हुई है। हवाएं तेज हैं। 13 मार्च को पहाड़ों पर एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस के सक्रिय होने की संभावना है। इस बार इसका असर राजधानी तक दिखाई देगा। 12 और 13 मार्च को आंशिक बादल के साथ इसकी शुरुआत होगी। दिल्ली एनसीआर में 14 से 18 मार्च तक बारिश की संभावना है। इसमें अधिक बारिश 17 और 18 मार्च को होगी। इससे पहले अगले तीन से चार दिनों में तापमान तेजी से बढ़ेगा। यह 34 डिग्री तक पहुंच सकता है।
इन राज्यों में होगी बारिश

मौसम विभाग ने बताया कि छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में आज और कल बारिश हो सकती है, जबकि सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में 10 से 13 मार्च के दौरान गरज और बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश की संभावना है। इसके अलावा झारखंड में आज अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ छींटें पड़ने की संभावना है।
जानिए क्यों करवट ले रहा मौसम (Weather Update)
पश्चिमी विक्षोभ के चलते ही मौसम में परिवर्तन दिखाई पड़ता है। जब पश्चिमी विक्षोभ हिमालय की ओर आता है तो इनकी नमी बारिश और बर्फ के रूप में बदल जाती है। कभी-कभी वे उत्तरी पहाड़ी राज्यों जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड के साथ-साथ उत्तर पूर्वी राज्यों की ओर बढ़ते हैं, जबकि अन्य समय में वे पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार होते हुए दक्षिण की ओर बढ़ते हैं। अभी जो बदलाव हो रहे हैं वो इसी के चलते हो रहे हैं।
24 घंटे में कितना रहा तापमान?
विभाग ने जानकारी दी कि बीते 24 घंटों में गुजरात, महाराष्ट्र, विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री से 38 डिग्री रहा। इसके अलावा राजस्थान, मध्य प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सो में तापमान 31 डिग्री से 35 डिग्री रहा। वहीं, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, यूपी और पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 28 डिग्री से 31 डिग्री रहा।

मौसम विभाग ने जाहिर किया अनुमान
वेस्टर्न डिस्टरबेंस के 7 मार्च से उत्तर पश्चिम, पश्चिम और मध्य भारत क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है। वहीं, मौसम विभाग का कहना है कि रविवार (5 मार्च) को पश्चिम राजस्थान में मध्यम बारिश होने की संभावना है। 8 मार्च तक पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, गुजरात, मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र में भी इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है।
इन इलाकों में बारिश (Weather Update)
इस समय एक पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) उत्तरी गुजरात और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम राजस्थान पर मौजूद है. साथ ही दक्षिण कोंकण से उत्तर मध्य महाराष्ट्र तक एक ट्रफ रेखा चल रही है. इसके कारण अगले 4 दिनों के दौरान मध्य भारत और आसपास के पश्चिम भारत में गरज और तेज हवा के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने और कई जगहों पर ओले गिरने की संभावना है
कहां चलेगी हीटवेव?
दक्षिण कोंकण, गोवा और तटीय कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर लू चलने की संभावना है। उत्तर पश्चिम भारत में अगले 3 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक इजाफा हो सकता है। इसके बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट की संभावना है।
ये भी पढ़ें: Mann Ki Baat में पीएम मोदी ने देशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं, कहा- ‘त्योहार Vocal for Local के साथ मनाएं’