Kedarnath मंदिर में फिर हुआ हिमस्खलन,भारी बर्फबारी के चलते टूटा ग्लेशियर
हिमालय क्षेत्र में Kedarnath मंदिर के नजदीक आज सुबह एक बार फिर हिमस्खलन देखा गया.हिमालय क्षेत्र में भारी बर्फबारी के चलते ग्लेशियर टूटने की वजह से हिमस्खलन हुआ है.गौरतलब है कि किसी को जान माल की कोई हानि नही हुई और ना ही मंदिर को कोई नुकसान नही पहुंचा हैं.
Kedarnath मंदिर को नहीं पहुंचा कोई नुकसान
बद्रीनाथ-केदारनाथ समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि आज सुबह हिमालय क्षेत्र में हिमस्खलन देखा गया है लेकिन केदारनाथ मंदिर को कोई नुकसान नहीं पहुंचा हैं. और अभी तक किसी के हताहत होने की भी कोई खबर नही है.बता दें कि हिमालय क्षेत्र में ऐसे हिमस्खलन होना सामान्य बात है,अक्सर गर्मी के कारण बर्फ पिघलने के कारण इस प्रकार के हिमस्खलन होते रहते हैं.
एक हफ्ते पहले भी हुआ था हिमस्खलन
एक हफ्ते पहले भी हिमालय क्षेत्र में हिमस्खलन हुआ था.मंदाकिनी नदी के उद्गम स्थल चोराबाड़ी से 3 किलोमीटर ऊपर हिमालय क्षेत्र में भारी बर्फबारी के चलते ग्लेशियर टूटा था.हालांकि इससे आसपास के क्षेत्र में कोई नुकसान नही हुआ.बता दें कि ग्लेशियर के ऊपर ताजा बर्फ ज्यादा जमने की वजह से ग्लेशियर टूट गया था.आपको बता दें कि हिमालय क्षेत्र में इस तरह के ग्लेशियर को पाउडर ग्लेशियर कहते हैं, जिसमें नई बर्फ ज्यादा होती है और वह टूटते रहते हैं। हैगिंग ग्लेशियर में भी टूटने की प्रक्रिया होती रहती है.
ये भी पढ़ें: Weather Update- अपने अंतिम पड़ाव पर मानसून, जानें यूपी, बिहार सहित देश का मौसम का हाल