Bharat Jodo Yatra को मिला हॉलिवुड का साथ, एक्टर ने समर्थन में कही ये बात

 
Bharat Jodo Yatra को मिला हॉलिवुड का साथ, एक्टर ने समर्थन में कही ये बात

Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा 12 दिनों में करीब 200 किलोमीटर का सफर तय कर चेप्पुड (केरल) पहुंच गई है। अगले 10 दिन अभी यात्रा केरल के विभिन्न जिलों से गुजरते हुए एक अक्टूबर को कर्नाटक में दाखिल होगी। बता दें कि राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं। शनिवार को कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा त्रिशूर में प्रवेश कर चुकी है। आज सुबह थिरूर से राहुल गांधी समेत अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने यहां से पैदल मार्च निकाला है।

Bharat Jodo Yatra को मिला हॉलिवुड का समर्थन

हॉलीवुड अभिनेता जॉन क्यूसैक ने अब कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को अपना समर्थन दिया है. इससे पहले वो किसानों और नागरिकता संशोधन अधिनियम के विरोध में अपना समर्थन जता चुके हैं.

https://twitter.com/bismay_inc/status/1573493798252191744?s=20&t=z4G8EtNLplcK8uwfYaTgww

क्या कहा जॉन क्यूसैक ने

56 वर्षीय एक्टर जॉन क्यूसैक ने ट्विटर पर लिखा, ‘भारतीय संसद सदस्य राहुल गांधी कश्मीर जा रहे हैं - केरल से।’ एक यूजर के राहुल गांधी के अभियान का समर्थन करने के लिए क्यूसैक को धन्यवाद देने के बाद, एक्टर ने कहा, ‘हां - एकजुटता - हर जगह सभी फासीवादियों के लिए!’ एक्टर ने इससे पहले तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के विरोध और नागरिकता (संशोधन) अधिनियम का विरोध कर रहे छात्रों को समर्थन दिया था।

WhatsApp Group Join Now
https://twitter.com/johncusack/status/1573772122001915907?s=20&t=z4G8EtNLplcK8uwfYaTgww

Bharat Jodo Yatra का आज का शेड्यूल

भारत जोड़ो यात्रा सुबह 6:30 बजे त्रिशूर के थिरूर से शुरू हुई। जो कि सुबह 10:00 बजे सेंट फ्रेंसिज जेवियर फोरेन चर्च विश्राम करेगी। इसके बाद फिर शाम 5 बजे तालोर वड्डक्कन चेरी बस स्टॉप से यात्रा शुरू होगी. इसके बाद शाम 7 बजे वेटीक्कटेरी में विश्राम करेगी।आपको बता दें कि कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ तमिलनाडु के बाद 19 दिन तक केरल के अलग-अलग शहरों में पहुंचेगी और 450 किलोमीटर का सफर तय करेगी।

https://twitter.com/bharatjodo/status/1573831742930448385?s=20&t=z4G8EtNLplcK8uwfYaTgww

1 अक्टूबर को कर्नाटक में प्रवेश करेगी यात्रा

10 सितंबर की शाम को केरल में एंट्री करने वाली यह यात्रा राज्य में 450 किलोमीटर की दूरी तय करेगी और 1 अक्टूबर को कर्नाटक में प्रवेश करने से पहले 19 दिनों में सात जिलों को छूएगी।

ये भी पढ़ें: राहुल गांधी की महंगी टी-शर्ट पर भाजपा ने साधा निशाना, पलटवार में कांग्रेस बोली-‘मोदी जी के 1.5 लाख के चश्मे पर भी बात हो’

Tags

Share this story