{"vars":{"id": "109282:4689"}}

बच्चो ने राहुल गांधी से पूछा प्रधानमंत्री बने तो सबसे पहले क्या करेंगे? जाने वर्तमान में कोंग्रेस शासित राज्य में कितनी महिलाए मंत्री

 

पिछले दिनों तमिलनाडु से आए कुछ स्कूली विद्यार्थियों ने केरल के वायनाड़ से कोंग्रेस सांसद राहुल गांधी के आवास पर उनसे मुलाक़ात की। राहुल गांधी ने उन स्कूली विद्यार्थियों के साथ लंबी बातचीत की। बातचीत के दौरान जब राहुल गांधी से एक विद्यार्थी ने पूछा कि प्रधानमंत्री बनने के बाद आप सबसे पहले क्या करेंगे।तो राहुल गांधी में बिना इफ,बट के देर लगाए जवाब दिया कि वे सबसे पहले महिलाओं को आरक्षण देंगे।

हमारे देश में महिलाओं के आरक्षण की बात पूर्व प्रधानमंत्री स्व.इंदिरा गांधी के समय से होती आ रही है, लेकिन महिलाओं का सशक्तिकरण उस हद तक नहीं हो पाया जहां तक हमारे देश को इसकी ज़रूरत है। अब कोंग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने बच्चों के सामने बोला है कि वह महिलाओं को आरक्षण देंगे। तो चलिए एक नज़र कोंग्रेस शासित प्रदेशों में घुमाते हैं। वहा कोंग्रेस पार्टी ने कितनी महिलाओं को मंत्री बनाया है। साथ ही साथ जिन राज्यो में कोंग्रेस पार्टी गठबंधन में है।

वहा कितनी महिलाओं का सशक्तिकरण हुआ है। सबसे पहले चुनावी राज्य पंजाब की बात करते हैं। पंजाब में पहले ही आपसी खिंचातान के कारण पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह कोंग्रेस का दामन छोड़ चुके है। अब नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के मंत्रीमंडल में 17 कैबिनेट मिनिस्टर है, जिसमें से केवल 2 महिलाओं को मंत्री बनने का मौका मिला है। अब बात छत्तीसगढ़ की करते है।

Image Credit: Rahul Gandhi/ Instagram

छत्तीसगढ़ में कुल 90 विधानसभा सीट है और कोंग्रेस पार्टी वहा सत्ता में है।जिसके मुख्यमंत्री भूपेश बघेल है, भूपेश बघेल के मंत्रिमंडल में 12 कैबिनेट मिनिस्टर है। जिसमें से केवल एक महिला को मंत्री बनाया गया है। यही हाल राजस्थान का है, वहा भी कोंग्रेस की सरकार है और अशोक गहलोत मुख्यमंत्री है। उनके मंत्रीमंडल में 20 कैबिनेट मिनिस्टर है लेकिन यहा भी केवल एक ही महिला को मंत्री पद दिया गया है।

अब बात गठबंधन कि करते है, महाराष्ट्र में शिवसेना,एनसीपी और कोंग्रेस पार्टी मिल कर सरकार चला रहे है। महाराष्ट्र के मंत्रीमंडल में 32 कैबिनेट मिनिस्टर है जिसमें से केवल और केवल 2 महिलाएँ मंत्री है। बात झारखंड की करे तो हेमंत सोरेन के मंत्रीमंडल में 10 कैबिनेट मिनिस्टर है उसमें भी केवल एक महिला को मंत्री पद मिला है वो भी हेमंत सोरेन की पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा के कोटे से मिला।

दरअसल पिछले दिनों राहुल गांधी तमिलनाडु के दौरे पर गए थे। उस दौरान उन्होंने तमिलनाडु के मूलगुमुदू के सेंट जोसेफ स्कूल के बच्चों के साथ मुलाक़ात की थी। बीते दिनों उसी स्कूल के विद्यार्थी दिल्ली घूमने आए थे। दिल्ली आए उन बच्चों ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से उनके आधिकारिक आवास पर उनसे मुलाक़ात भी की। कांग्रेस सांसद ने स्कूली बच्चों के साथ मुलाकात का वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी साझा किया।

https://twitter.com/RahulGandhi/status/1456974988624412673?s=20

ट्विटर पर शेयर किए गए वीडियो में स्कूली विद्यार्थियों के साथ आए एक व्यक्ति ने किसान आंदोलन का समर्थन करने को लेकर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा की सराहना की इसके अलावा राहुल गांधी ने कहा कि अगर कोई मुझसे यह पूछेगा कि आप बच्चे को कौन सी एक चीज सिखाएंगे तो मैं उन्हें विनम्र होना सिखाऊंगा। क्योंकि विनम्र होने से आपकी समझ विकसित होती है।

इस दौरान उन्होंने अपने घर पर आए मेहमानों से पूछा कि आप लोगों के रात के खाने का क्या प्लान है। तो उन लोगों ने कहा कि हम कुछ ना कुछ व्यवस्था करेंगे। इसपर राहुल गांधी ने मेहमानों से छोले भटूरे खाने का आग्रह किया। इसके बाद राहुल गांधी ने घर आए मेहमानों के साथ छोले भटूरे का लुत्फ़ उठाया। राहुल गांधी डिनर के टेबल पर भी मेहमानों से बात करते रहे।

इस दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी स्कूली विद्यार्थियों से मुलाक़ात की। विद्यार्थियों ने प्रियंका गांधी को गाना गा कर दिवाली की शुभकामनाएं दी। राहुल गांधी ने स्कूली विद्यार्थियों के साथ मुलाकात का वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर कर लिखा कि सेंट जोसेफ स्कूल के दोस्तों के साथ बातचीत कि और साथ मिलकर रात का खाना खाया।

यह भी पढ़े: हरियाणा: रोहतक में बीजेपी के पूर्व मंत्री को किसानो ने मंदिर में बनाया बंधक, माँगनी पड़ी माफी

यह भी देखे:

https://youtu.be/dBAC6p5psMs