MP NEWS: सरकार ने लॉन्च की ये नई योजना, अब 5 रूपए में मिलेगा भरपेट भोजन
MP NEWS: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल के स्मार्ट सिटी पार्क से दीनदयाल रसोई योजना के अंतर्गत "चलित रसोई केन्द्रों" को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दीनदयाल रसोई योजना में 10 लाख से अधिक जनसंख्या वाले नगरपालिक निगम इंदौर में 4, भोपाल में 3 तथा जबलपुर एवं ग्वालियर में 2-2 चलित रसोई केन्द्र शुरू किये जा रहे हैं। शेष 12 नगरपालिक निगमों सहित पीथमपुर एवं मण्डीदीप नगरीय निकाय में एक-एक चलित रसोई केन्द्र शुरू किये जा रहे हैं।मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में कहा कि दीनदयाल उपाध्याय जी कहते थे दरिद्र ही नारायण है, गरीब ही तुम्हारा भगवान है और उसकी सेवा भगवान की पूजा है। यह मेरे लिए मंत्र है। इसलिए आज हम दरिद्र नारायण की सेवा के लिए दीनदयाल चलित रसोई योजना प्रारंभ कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री श्री @ChouhanShivraj ने भोपाल के स्मार्ट सिटी पार्क से दीनदयाल रसोई योजना के अंतर्गत "चलित रसोई केन्द्रों" को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) October 7, 2023
दीनदयाल रसोई योजना में 10 लाख से अधिक जनसंख्या वाले नगरपालिक निगम इंदौर में 4, भोपाल में 3 तथा जबलपुर एवं ग्वालियर में 2-2 चलित… pic.twitter.com/I1h7kDTcZu
दीनदयाल रसोई योजना का जानें
इस योजना के प्रारंभ करने के दो प्रमुख उद्देश्य हैं। एक यह कि रियायती दर पर गरीब व्यक्ति को भोजन मिल सके, दूसरा प्रवासी श्रमिक और अन्य जरूरतमंद नागरिकों को कार्य स्थल के नजदीक भरपेट भोजन की सुविधा मिल सके। इस व्यवस्था से ऐसे मजदूर जो गांव से शहर आकर जीविका चलाते हैं, उन्हें अधिक राशि और समय खर्च किए बिना उनके काम करने की जगह पर ताजा भोजन उपलब्ध हो जाएगा। पूर्व में संचालित केन्द्र एक स्थान पर ही होते थे। चलित रसोई केन्द्र सिर्फ 5 रूपए की कीमत में भोजन उपलब्ध करवाएंगे। मजदूरों द्वारा अन्य स्थानों पर भोजन के लिए जाने पर उनकी मजदूरी का पैसा भोजन में ही खर्च हो जाता था। खून-पसीने की कमाई को श्रमिक बंधु सिर्फ भोजन के लिए खर्च कर देते थे। मध्यप्रदेश सरकार ने योजना में प्रति व्यक्ति 10 रूपए के मान से अनुदान देने की व्यवस्था की है।
सवा दो सौ लाख भोजन थालियों का वितरण
प्रदेश में 7 फरवरी 2017 में यह योजना जिला मुख्यालयों और 6 प्रमुख धार्मिक स्थानों को मिलाकर 56 स्थानों पर संचालन के साथ प्रारंभ की गई थी। वर्तमान में 166 स्थानों पर योजना का संचालन किया जा रहा है। योजना के अंतर्गत प्रदेश में सवा दो सौ लाख भोजन थालियों का वितरण किया जा चुका है। प्रदेश में 25 चलित रसोई केंद्र प्रारंभ हुए हैं। चलित केंद्र की लागत 25 लाख रुपए है। इसमें खाना तैयार करने और गर्म खाना रखने के आधुनिक उपकरण भी रहेंगे। इन केन्द्रों में 5 रूपए थाली की दर से सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक भोजन का वितरण किया जाता है।
10 लाख से अधिक आबादी वाले जिन नगरों में चलित केन्द्र शुरू
भोपाल में 3, इंदौर में 4, जबलपुर, ग्वालियर में दो-दो चलित रसोई केंद्र शामिल हैं। शेष 12 नगर निगमों और 2 औद्योगिक नगरों पीथमपुर एवं मंडीदीप में एक-एक चलित रसोई केन्द्र का संचालन शुरू किया गया है। शीघ्र ही 20 हजार से अधिक आबादी वाले 68 नगरीय निकायों में भी इस तरह के रसोई केन्द्र शुरू करने की योजना है। चलित केन्द्रों में हीटर, मिक्सर, ग्राइंडर जैसे आधुनिक उपकरण भी लगे हैं, जो खाना तैयार करने और उसे गर्म रखने में उपयोगी हैं। आवश्यक बर्तनों की व्यवस्था भी की गई है। वाहनों को विभिन्न क्षेत्रों में भेजने के लिए समय-सारणी बनाई गई है।
ये भी पढ़ें- MP Metro: भोपाल बना मेट्रो शहर, सीएम शिवराज ने किया ट्रायल रन का शुभारंभ, वीडियो में देखें इसकी खासियतें