अयोध्या से सीएम योगी का एलान अगली कारसेवा में गोली नहीं पुष्प वर्षा होगी, मुलायम सिंह यादव के परिवार पर साधा निशाना

 
अयोध्या से सीएम योगी का एलान अगली कारसेवा में गोली नहीं पुष्प वर्षा होगी, मुलायम सिंह यादव के परिवार पर साधा निशाना

दीप महोत्सव के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या पहुँचे है। यहा उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए, 31 साल पहले कि घटना को याद कराते हुए। मुलायम सिंह यादव पर कटाक्ष किया है। साल 1990 में मुलायम सिंह यादव के आदेश पर निहत्थे कारसेवकों पर गोलीया चलवा दी थी। जिसके दो साल बाद कारसेवकों ने बाबरी का विवादित ढाँचा ध्वस्त कर दिया था। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने न्यायालय को वादा दिया था कि वह निहत्थे कारसेवकों पर गोलीया नहीं चलवाएँगे।

अयोध्या में इस बार भी दिवाली भव्य तरीके से मनाई जा रही है। सूबे की योगी सरकार का दीपोत्सव कार्यक्रम शुरू हो चुका है। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी और यूपी के सीएम योगी आदित्यानाथ समेत कई नेता भी पहुंच गए हैं।समारोह को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग 31 साल पहले रामभक्तों पर गोलियां चला रहे थे, वो आपकी ताकत के आगे झुके हैं।

WhatsApp Group Join Now

अब लगता है कि अगर कुछ और वर्ष आप इसी तरीके से ले चले, तो अगली कारसेवा के लिए वो और उनका पूरा खानदान लाइन में लगा होगा। उन्होंने कहा- “आप देखना कि अगर अगली कारसेवा होगी, तो गोली नहीं चलेगी। रामभक्तों व कृष्णभक्तों पर पुष्पों की वर्षा होगी”। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि पांच साल पहले ये आयोजन इस भव्य रूप में नहीं हो पाता था। लेकिन हमारी सरकार ने इस आयोजन को पांच वर्ष पहले यहां प्रारंभ किया था और तब से लगातार ये आयोजन नई ऊचांइयों को छूता हुआ दिखाई दे रहा है।

अयोध्या से सीएम योगी का एलान अगली कारसेवा में गोली नहीं पुष्प वर्षा होगी, मुलायम सिंह यादव के परिवार पर साधा निशाना
Source-Gulf NEWS

सीएम योगी ने आगे कहा- पांच वर्ष पहले अयोध्या में दीपोत्सव की चर्चा सामने आई थी। अयोध्या में ही आज के दिन ये आयोजन नहीं हो रहा था। हमारी सरकार ने तय किया कि अयोध्या को उसकी नई पहचान दीपोत्सव कार्यक्रम से माध्यम से दिलवानी है। मुझे याद है कि 2017, 2018, 2019 में भी एक ही नारा गूंज रहा था- ‘योगी जी एक काम करो, मंदिर का निर्माण करो।’ मैं तब भी कह रहा था कि मंदिर निर्माण के लिए आधारशिला तैयार की जा रही है”।

इस दौरान योगी ने पहले की सरकारों पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा- “31 साल पहले अयोध्या में क्या हो रहा था। 30 अक्टूबर और 2 नवंबर 1990 को रामभक्तों पर बर्बर तरीके से गोलियां चलाई गईं थीं। बर्बर लाठीचार्ज हो रहा था। तब ‘जय श्रीराम’ बोलना अपराध माना जा रहा था।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि पिछली सरकारों में बैठे लोगों ने किस तरह देश का अपमान किया। पहले लोग चंदन लगाने में डरते थे, मंदिर में जाने से डरते थे। जहां मंदिर निर्माण की बात होती थी, वहां शौचालय और हॉस्पिटल बनाने की बात करते थे। पिछली सरकारों में न कानून का राज था, न समाज का राज था। देश के अंदर आतंकियों ने, नक्सलियों ने राज किया। लोगों ने सपा, बसपा, कांग्रेस का राज देखा। उस वक्त धार्मिक स्थलों को किस तरीके से चोट पहुंचाई जाती थी।

https://twitter.com/shalabhmani/status/1455743887054565384?s=20

इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अयोध्या पहुंचे केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा कि अयोध्या विश्व के सर्वाधिक पर्यटन वाली नगरी में से एक बनेगी। प्रतिवर्ष भगवान श्रीराम के प्रति आस्था प्रकट करने के लिए पर्यटक अयोध्या आते हैं। जल्द ही भगवान श्री राम का भव्य मंदिर बनकर तैयार होगा।

इस अवसर पर अयोध्या में शोभयात्रा निकाली गई। यूपी डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने भगवान राम की इस शोभयात्रा को रवाना किया। जिसके बाद राम और सीता को हेलीकॉप्टर के जरिए समारोह स्थल पर लाया गया। यहां सीएम योगी ने इनका स्वागत किया। दीपोत्सव कार्यक्रम में करीब 12 लाख दीयों से घाट सजाए जाएंगे।

यह भी पढ़े: जम्मू-कश्मीर: पेट्रोलिंग के वक्त एलओसी के पास बारूदी सुरंग फटी, एक बहादुर जवान घायल

यह भी देखे:

https://youtu.be/iOloie6I_t4

Tags

Share this story