Jharkhand के शिक्षा मंत्री जग्गनाथ महत्तो का निधन, चेन्नई में ली अंतिम सांस

 
Jharkhand के शिक्षा मंत्री जग्गनाथ महत्तो का निधन,  चेन्नई में ली अंतिम सांस

Jharkhand के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का चेन्नई के अस्पताल में इलाज के दौरान गुरुवार निधन हो गया। 14 मार्च को झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई थी जिसके बाद उनको पास के ही एचइसी-पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया था. तबियत के ज्यादा खराब होने के चलते रात में उन्हें एयर एंबुलेंस से एमजीएम चेन्नई शिफ्ट कर दिया गया था. जानकारी के लिए बता दें कि वे 2020 कोरोना से संक्रमित होने कारण उनको फेफड़े का ट्रांसप्लांट करवाना पड़ा था। उसके बाद से उनकी तबियत लगातार खराब ही चल रही थी।

https://twitter.com/prdjharkhand/status/1643867510230614016?s=20

उनके निधन के बाद शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के सम्मान में राज्य सरकार ने दो दिनों के राजकीय शोक की घोषणा की है। आज और कल तक राजकीय शोक होगा। इस दौरान झारखंड के सभी सरकारी भवनों में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। इसके साथ ही राज्य सरकार ने आज राज्य के सभी कार्यालय बंद ऱखने का भी निर्णय लिया है। वहीं झारखंड सरकार की आज होने वाली कैबिनेट की बैठक को भी स्थगित कर दिया गया है।

WhatsApp Group Join Now

मुख्यमंत्री सोरेन ने जताया शोक

उनके निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्विट कर शोक जताते हुए लिखा कि "हमारे टाइगर जगरनाथ दा नहीं रहे! आज झारखंड ने अपना एक महान आंदोलनकारी, जुझारू, कर्मठ और जनप्रिय नेता खो दिया। चेन्नई में इलाज के दौरान आदरणीय जगरनाथ महतो जी का निधन हो गया। परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवार को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दें"।

https://twitter.com/HemantSorenJMM/status/1643835718060642304?s=20

बता दें कि जगरनाथ महतो गिरिडीह जिले के डुमरी विधानसभा से विधायक थे, उनकी गिनती झारखंड के कद्दावर नेताओं में की जाती थी और वे झारखंड में टाइगर के नाम से मथहूर थे। उनके पास शिक्षा मंत्री के अलावा उत्पाद विभाग का भी अतिरिक्त प्रभार था। 

ये भी पढ़ें: Coronovirus Update- राजस्थान के CM गेहलोत, पूर्व सीएम वसुंधरा कोरोना संक्रमित, छत्तीसगढ में 19 छात्राएं पॉजिटिव

Tags

Share this story