Karnataka Assembly Election 2023: कर्नाटक मे मतदान खत्म, एग्जिट पोल में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी

 
Karnataka Assembly Election 2023: कर्नाटक मे मतदान खत्म, एग्जिट पोल में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी

Karnataka Assembly Election 2023: कर्नाटक में सभी 224 विधानसभा सीटों पर आज सबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ था जिसके बाद शाम 5 बजे तक 65.69 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया। बता दें कि वोटिंग के लिए पूरे प्रदेश में 58,545 मतदान केंद्र बनाए गए थे जिनमें इस बार चुनाव में 5,31,33,054 मतदाताओं ने वोट डाला। इनमे से 11.71 लाख लोग ऐसे थे जो इस पहली बार वोट डाल रहे थे। वहीं मतदान के नतीजे 13 मई को आएंगे।

https://twitter.com/AHindinews/status/1656274732684316672?s=20

जानकारी के लिए बता दें कि चुनाव मैदान में इस बार भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस, जनता दल (सेक्यूलर) समेत तमात पार्टीयों के मिलाकर 2615 उम्मीदवारों का भाग्य दांव पर है। वहीं बीजेपी ने इस बार सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं अब ये देखना होगा कि क्या बीजेपी 38 साल का मिथक तोड़ पाएगी या नही? इसके अलावा कांग्रेस ने 223 और जेडीएस तथा आम आदमी पार्टी ने 209 सीटों पर उम्मीदवारोे के नामों की घोषणा की है।

WhatsApp Group Join Now

टीवी9 कन्नड सी-वोटर का एग्जिट पोल (Karnataka Assembly Election 2023)

टीवी9 कन्नड सी-वोटर ने अपने एग्जिट पोल में भाजपा को 83 से 95 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। वहीं, कांग्रेस को 100 से 112 सीटें मिल सकती हैं। इस एग्जिट पोल में जेडीएस को 21-29 सीटें मिलने की संभावना है। वहीं अन्य के खाते में दो से छह सीटें जा सकती हैं।

टीवी9 भारतवर्ष और पोलस्ट्रैट का एग्जिट पोल

वहीं टीवी9 भारतवर्ष और पोलस्ट्रैट एग्जिट पोल में कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा पिछड़ती दिख रही है। इसमें कांग्रेस को 99 से 109 सीटें, भाजपा को 88से 98 सीटें, जेडीएस को 21-26 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं अन्य को 0 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है। 

ZEE NEWS के अनुसार भी कांग्रेस ले सकती है बढ़त

ZEE NEWS और MATRIZE के एग्जिट पोल के अनुसार, कर्नाटक में कांग्रेस को 103-118 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि बीजेपी को 79-94 सीटें मिलने की संभावना है। वहीं, जेडीएस को 25-33 सीटें मिलने की संभावना है। अन्य के खाते में दो से पांच सीटें जा सकती हैं।

पिछली बार आए थे ये परिणाम

पिछली बार यानी 2018 में 12 मई को कर्नाटक में मतदान हुए थे। 15 मई को नतीजे घोषित हुए थे। किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं हासिल हुआ था। तब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। भाजपा के 104 प्रत्याशियों ने जीत हासिल की थी। दूसरे नंबर पर कांग्रेस के 80 और जेडीएस के 37 उम्मीदवार चुनाव जीते थे। 

ये भी पढ़ें- Karnataka Assembly Election 2023: अपनी जमीन पर कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे की अग्निपरीक्षा, जीत के लिए राहुल और प्रियंका के साथ जुटे

Tags

Share this story