Karnataka Assembly Elections 2023: बेंगलुरु में PM Modi का मेगा रोड शो! कवर किए 13 विधानसभा क्षेत्र

 
Karnataka Assembly Elections 2023: बेंगलुरु में PM Modi का मेगा रोड शो! कवर किए 13 विधानसभा क्षेत्र

Karnataka Assembly Elections 2023 : कर्नाटक चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है तो सियासी पारा भी चढ़ा हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बेंगलुरु में मेगा रोड शो किया।10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार चरम पर पहुंच चुका है। पीएम मोदी का रोड शो 13 विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरा। इसमें 10 लाख से प्रधानमंत्री का रोड शो  7 मई को भी होगा।

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया भी उतरेंगी मैदान में

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भी आज कर्नाटक के चुनावी रण में उतरेंगी। वह हुबली जिले में एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगी। सोनिया पहली बार कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के लिए प्रचार करेंगी। सोनिया लंबे समय बाद किसी चुनाव प्रचार में नजर आएंगी। बता दें, कर्नाटक की 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए 10 मई को एक चरण में मतदान होगा और परिणाम 13 मई को घोषित किए जाएंगे। चुनाव आयोग के अनुसार, इस चुनाव में कुल 5,21,73,579 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।

WhatsApp Group Join Now
https://twitter.com/narendramodi/status/1654764998261096449?s=20

10 मई को मतदान, 13 मई को मतगणना

https://twitter.com/ANI/status/1654711939640201216?s=20

विधानसभा चुनावों में नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 20 अप्रैल होगी। कर्नाटक में इस समय भाजपा की सरकार है, जिसके मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई है। कर्नाटक में 31 जिले है। कर्नाटक की आबादी लगभग 6.5 करोड़ है। यहां पर विधानसभा की 224 सीटें है, लोकसभा की 28 और राज्यसभा की 12 सीटें है। चुनाव आयोग के अनुसार कर्नाटक में कुल 5.21 करोड़ है जिनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 2.62 करोड़ और महिलाओं को 2.59 करोड़ है। इस चुनाव में पहली बार वोट डालने वाले मतदाताओं की संख्या 9.17 लाख है। 224 विधानसभा सीटों में से 36 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है, वहीं 15 सीटें अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित है।

ये भी पढ़ें: जम्मू कश्मीर में एनकाउंटर, आतंकी ब्लास्ट में सेना के 2 जवान शहीद, मोबाइल इंटरनेट सर्विस ठप

Tags

Share this story