Karnataka elections 2023: सीतारमण बोलीं- 'कर्नाटक बजरंगबली की जन्मस्थली, कांग्रेस ने कर दी बड़ी बेवकूफी'

 
Karnataka elections 2023: सीतारमण बोलीं- 'कर्नाटक बजरंगबली की जन्मस्थली, कांग्रेस ने कर दी बड़ी बेवकूफी'

Karnataka Elections 2023:  आज विधानसभा के लिए वोटिंग हो रही है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में वोटिंग सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो चुका है।  224 सीटों से 2614 उम्मीदवार मैदान में उतरे हैं। कर्नाटक के सभी जिलों में पोलिंग स्टेशन पर सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग अपना वोट डालने पहुंच रहे हैं।आम लोगों के अलावा सेलिब्रिटीज और नेता भी वोट डालने आने लगे हैं।

https://twitter.com/ANI/status/1656127703349874688?s=20

कांग्रेस ने की बड़ी बेवकूफी: निर्मला सीतारमण

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बेंगलुरु के विजयनगर में पोलिंग बूथ में वोट डाला। वोट डालने के बाद उन्होंने कहा कि हम तो हमेशा ही बजरंगबली की पूजा करते हैं, हनुमान चालीसा पढ़ते हैं, पर कांग्रेस चुनाव के वक्त हनुमान भक्त बन जाती है। कर्नाटक तो हनुमान जी की जन्मथली है। यहां आकर कांग्रेस तो अपने मेनिफेस्टो में बजरंगदल को बैन करने की बात कर रही है। बेवकूफी का उदाहरण इससे ज्यादा कुछ नहीं हो सकता।

WhatsApp Group Join Now
https://twitter.com/ANI/status/1656120568192843776?s=20

भाजपा नेताओं ने साढ़े चार सौ से ज्यादा रैलियां कीं

मुकाबला भाजपा, कांग्रेस और जेडीएस के बीच है। इस बार भाजपा के लिए पीएम नरेंद्र मोदी समेत पार्टी के बड़े नेताओं ने साढ़े चार सौ से ज्यादा रैलियां कीं। 100 से ज्यादा रोड शो भी किए। खुद पीएम मोदी दो दिन कर्नाटक में रुके। वहीं, राहुल, प्रियंका और सोनिया ने 31 से ज्यादा सभाएं कीं। चुनावी कैंपेन में कांग्रेस ने भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार और कमीशन पर फोकस रखा। वहीं, भाजपा ने बजरंगबली, बजरंग दल, आतंकवाद को मुद्दा बनाया। मोदी ने 19 में से 12 सभाओं में बजरंगबली का जिक्र किया।

 भाजपा ने प्रचार के केंद्र में मोदी को रखा

पीएम नरेंद्र मोदी ने 29 अप्रैल से 6 मई के बीच यानी कैंपेन के आखिरी 8 दिन में 19 रैलियां और 6 रोड शो किए। दो दिन में 36 किमी लंबा रोड शो किया। भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं ने 206 पब्लिक रैलियां और 90 रोड-शो किए। राज्य के नेताओं ने 231 सभाएं और 48 रोड शो किए।

ये भी पढ़ें- Karnataka Assembly Election 2023: कर्नाटका में मतदान हुआ शुरू, क्या BJP तोड़ पाएगी 38 साल का मिथक?

Tags

Share this story