अरविंद केजरीवाल के विज्ञापन से भगवान श्री राम का फोटो गायब, दिल्ली के भाजपा सांसद ने केजरीवाल को बताया रावण

 
अरविंद केजरीवाल के विज्ञापन से भगवान श्री राम का फोटो गायब, दिल्ली के भाजपा सांसद ने केजरीवाल को बताया रावण

दिल्ली के मुख्यमंत्री जबसे अयोध्या गए है, तब से कई नेता और लोग हाथ धो कर केजरीवाल के पीछे पड़ गए है। अयोध्या में साधु-संतो के विरोध के बाद ट्विटर पर लोगों ने दिल्ली के मुख्यमंत्री को उनकी “नानी” वाली बात पर ट्रोल कर दिया था। जिसमें केजरीवाल बता रहे थे कि उनकी नानी ने बचपन में उनसे कहा था, कि मेरा राम किसी की मस्जिद तोड़ कर उसमें नहीं बस सकता।

अरविंद केजरीवाल अब धीरे-धीरे सॉफ़्ट हिंदुत्वा की राजनीति कर रहे है। 2019 के लोकसभा चुनावो के दौरान केजरीवाल ने खुद को “कट्टर हनुमान” भक्त बताया था। अब दिवाली पर अरविंद केजरीवाल ने अख़बारों में प्रचार पर्चा छपवाया है। जिसमें लिखा है, “भगवान श्री राम का स्वागत दिल्ली के अंदाज़ में” इसके बाद नीचे लिखा है, “इस बार हम सभी दिल्ली की दिवाली एक विशेष अंदाज़ में मनाने जा रहे है।

WhatsApp Group Join Now

अयोध्या में भगवान श्री राम के मंदिर की प्रतिकृति के साथ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी की उपस्तिथि में झंडेवालान मंदिर के पुजारी द्वारा पूजन किया जाएगा”। इस पूरे पोस्टर में भगवान श्री राम की तस्वीर गयाब थी। इस प्रचार पोस्टर में सिर्फ अरविंद केजरीवाल का फोटो है। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के साथ ही दिवाली पर दिल्ली में नई तरह की राजनीति का दौर शुरू हो गया है।

अरविंद केजरीवाल के विज्ञापन से भगवान श्री राम का फोटो गायब, दिल्ली के भाजपा सांसद ने केजरीवाल को बताया रावण
Source-YesPunjab.com

अयोध्या की तर्ज पर ही उन्होंने दिल्ली में एक अस्थायी राम मंदिर का निर्माण करवाया है। उसमें भगवान श्रीराम की तस्वीर नहीं होने पर सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। जिसके बाद केजरीवाल को बीजेपी और कोंग्रेस के नेताओ ने भी आड़े हाथो लिया।कोंग्रेस युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास ने ट्वीट कर कहा “जय सियाराम इस विज्ञापन में प्रभु श्री राम कहा है?

ट्वीटर पर केजरीवाल समर्थक एक व्यक्ति ने लिखा, “जब मैंने आज का न्यूज़ पेपर उठाया तो उसमें लक्ष्मी जी गणेश जी और सरस्वती जी की तस्वीर छपी थी। अम्मी ने देखते ही कहा बेटा यह लोग देवी देवताओं की तस्वीर छाप देते हैं जो गलत हैं अब कल को यह न्यूज़ पेपर सड़क पर पड़ा होगा और देवी देवताओं की बेदवी होगी।” साथ ही आगे उन्होंने लिखा, “यह कांग्रेसी हमेशा से देवी देवताओं का अपमान करतें हैं इसलिए भगवान राम की तस्वीर न होने पर सीना पिट रहे हैं।

अगर भगवान राम की तस्वीर छपती तो उस तस्वीर की बेदवी होती क्योंकि न्यूज़ पेपर लोग रद्दी में बेच देते हैं और समोसे जलेबी वालों की दुकान पर पहुंचता हैं।” रामबीर सैनी लिखे है- केजरीवाल जी अभी नए नए चुनावी हिंदू बने है। उन्हें थोड़ा टाइम लगेगा हिंदू रीति-रिवाज समझने में, वो सिर्फ़ नमाज अच्छे से पढ़ सकते है और धरणा प्रदर्शन कर सकते है।

https://twitter.com/p_sahibsingh/status/1455738700999004161?s=20

ऋतू राजपूत लिखती है कि- दिल्ली के मुखिया साहिब भगवान राम अपनी स्त्री के रक्षा के लिए रावण का वध कर अयोध्या लौटे थे, आपकी दिल्ली में जहां आप राज सिंघासन पर बैठे है। वहा महिलाओं के साथ आए-दिन छेड़छाड़, रेप होते है।

अपने अंदर भगवान श्री राम के आचरण उतारे। सुखबिर राणा लिखते है- दिल्ली के सेठ को सादर सलाम, केजरीवाल जी आप सच्चे राम भक्त होते तो, दिल्ली में CAA के दौरान जिन जिहादीयों ने आतंक मचाया था।उसके सरगना ताहिर हुस्सैन को फाँसी दिलवाते। अपने भगवान राम के वंशजो को मारने वाले का साथ दिया।

यह भी पढ़े: उपचुनावों में 50 प्रतिशत सीटें रूलिंग पार्टी के खाते में, कोंग्रेस और ममता बनर्जी का उम्दा प्रदर्शन

यह भी देखे:

https://youtu.be/epTgvDsI8XY

Tags

Share this story