Chandigarh University Case में पुलिस की बड़ी कारवाई, शिमला से दो लड़कों को किया गिरफ्तार

 
Chandigarh University Case में पुलिस की बड़ी कारवाई, शिमला से दो लड़कों को किया गिरफ्तार

Chandigarh University Case: मोहाली की प्राइवेट यूनिवर्सिटी में नहाती हुई छात्राओं के वीडियो बनाकर लीक करने के मामले में पुलिस एक कदम और आगे बढ़ गई है। बता दें कि हिमाचल पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इनमें लड़की ने जिस युवक की तस्वीर दिखाई थी उसे शिमला के ढली से पकड़ा गया है। उसका नाम रंकज वर्मा है। वहीं दूसरे आरोपी सन्नी मेहता को रोहड़ू से अरेस्ट किया गया है।

इससे पहले पंजाब पुलिस ने वीडियो बनाने वाली लड़की को गिरफ्तार किया था। लड़की भी शिमला के रोहड़ू की रहने वाली है। वो लड़कों को बहुत पहले से जानती हैं। सूत्रों के मुताबिक, हिमाचल पुलिस ने दोनों आरोपियों को सुबह ही गिरफ्तार कर लिया था।देर शाम दोनों युवक पंजाब पुलिस को सुपुर्द कर दिए गए। सन्नी (23 साल) एक बेकरी में तो रंकज (31 साल) ट्रेवल एजेंसी में काम करता है। रंकज मूल रूप से ठियोग के संधू क्षेत्र का है।

WhatsApp Group Join Now

पंजाब के सीएम ने किया ट्वीट

इस मामले में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की घटना(Chandigarh University Case) सुनकर दुख हुआ है।हमारी बेटियां हमारी शान हैं. घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं, जो भी दोषी होगा, सख्त कार्रवाई की जाएगी। मैं लगातार प्रशासन के संपर्क में हूं। मैं सबसे अपील करता हूं कि अफवाहों से बचें।

https://twitter.com/BhagwantMann/status/1571389866856042496?t=FlZjpAaxOVlKRAN8k-Xhjw&s=19

Chandigarh University Case के चलते नहीं लगेंगी क्लास

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार की ओर से रविवार को जारी आदेश के अनुसार 19 और 20 सितंबर स्टूडेंट्स के लिए नॉन-टीचिंग डे रहेंगे। यानी दो दिनों तक स्टूडेंट्स की क्लासेस नहीं लगेंगी। हालांकि सभी डिपार्टमेंट की फैकल्टी और स्टाफ मेंबर्स को अपने-अपने ऑफिस में रूटीन की तरह रिपोर्ट करना होगा। यूनिवर्सिटी कैंपस की बाकी आवश्यक सेवाएं भी जारी रहेंगी।

छात्रा का मोबाइल जांच के लिए भेजा

मोहाली के SSP विवेक सोनी के मुताबिक, आरोपी छात्रा का मोबाइल फोन को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है. आरोपी स्टूडेंट ने पूछताछ में बताया है कि उसने किसी दूसरी छात्रा का वीडियो रिकॉर्ड नहीं किया है. अब हम इस मामले में भी जांच कर रहे हैं और पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि वहां वीडियो क्यों भेजे गए?

https://twitter.com/AHindinews/status/1571602533965266944?t=UiRtmEyxs1jkupxkFuZqMg&s=19

क्या था Chandigarh University Case?

इससे पहले शनिवार देर रात चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी कैंपस में लड़कियों ने भारी हंगामा किया। उनका आरोप था कि उनके साथ पढ़ने वाली एक लड़की ने 60 से ज्यादा लड़कियों के नहाने के वीडियो बनाकर अपने बॉयफ्रेंड को भेज दिए, जिसने उन्हें इंटरनेट पर वायरल कर दिया।हंगामे के दौरान खबर आई कि 8 छात्राओं ने खुदकुशी की कोशिश की और इनमें से एक की हालत नाजुक है। हालांकि यूनिवर्सिटी प्रबंधन और पुलिस ने इससे इनकार किया।

ये भी पढ़ें: आखिर क्यों लीक किया गया लड़कियों का वीडियो? पुलिस मान रही ये कारण

Tags

Share this story