Weather Forecast: दिल्ली-एनसीआर सहित इन राज्यों में होगी बारिश, बदलेगा मौसम, जानिए अपने शहर का हाल

 
Weather Forecast: दिल्ली-एनसीआर सहित इन राज्यों में होगी बारिश, बदलेगा मौसम, जानिए अपने शहर का हाल

दशहरा खत्म हो गया और मौसम ठंडक होने जा रही है। झारखंड की राजधानी रांची के साथ-साथ झारखंड के कई जिले में आज यानी शनिवार सुबह से हल्की बूंदा-बांदी हो रही है। बिहार में अब गुनगुनी ठंड लगने लगी है। बूंदा-बांदी का असर देश की राजधानी दिल्ली पर भी है।

दक्षिण भारत के आंध्र प्रदेश के उत्तरी तटीय इलाकों में भी हल्की से मध्यम स्तर की बारिश के आसार नजर आ रहे हैं। वहीं बंगाल की खाड़ी के पूर्व-मध्य हिस्से और आसपास के क्षेत्र में भी चक्रवाती हवाओं के असर से कम दबाव का क्षेत्र बनने के बाद ओडिशा में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश की संभावना है। बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र अब उत्तर आंध्र प्रदेश - दक्षिण ओडिशा के अपटतीय क्षेत्र की ओर बढ़ रहा है।

दिल्ली का मौसम:

आईएमडी के अनुसार, शनिवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है। साथ ही, न्यूनतम तापमान 20 डिग्री-अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है

बिहार का मौसम:

नवरात्रि के बाद बिहार के मौसम में बदलाव दिख रहा है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 17 अक्टूबर से मौसम में बदलाव नजर आयेगा और हल्की वर्षा की संभावना भी है। वहीं मौसम विज्ञान विभाग ने 17 और 18 अक्टूबर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मतलब बिहार में हल्की बारिश के साथ ही बिजली चमकने, मेघ गरजने और वज्रपात की भी आशंका है।

WhatsApp Group Join Now

झारखंड का मौसम:

बंगाल की खाड़ी में चक्रवात के वजह से झारखंड में भी इसका असर 16 अक्तूबर से हो सकता है। इसके बाद मौसम साफ हो जायेगा। मौसम केंद्र के अनुसार, 16 अक्तूबर को राज्य के मध्य तथा दक्षिणी हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है।

केरल के छह जिलों में भारी बारिश की चेतावनी:

उत्तरी भारत के अधिकतम क्षेत्र के जैसे ही केरल, कर्नाटक और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने तो केरल के छह जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी करते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। 16 अक्टूबर से पूर्वी भारत और इससे सटे मध्य भारत में तेज बारिश की संभावना विभाग ने व्यक्त की है।

https://youtu.be/QMcHVJnEftw

ये भी पढ़ें: सावरकर और गांधी मुलाकात: जब सावरकर के दर से खाली हाथ और भूखे पेट लौटे थे गांधी

Tags

Share this story