Weather Update: हाड़ कंपाने वाली ठंड के बाद अब आसमान से बरसेगी आफत, इन राज्यों में जारी हुआ रेन अलर्ट

 
Weather Update: हाड़ कंपाने वाली ठंड के बाद अब आसमान से बरसेगी आफत, इन राज्यों में जारी हुआ रेन अलर्ट

Weather Update: उत्तर पश्चिमी भारत में लोगों को फिर ठंड का सामना करना पड़ सकता है। दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा में आने वाले दिनों में घने ने घना कोहरा छाया रहने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार एक एक्टिव वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के 21 से 25 जनवरी के बीच उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है. इसके कारण 21 तारीख के शुरुआती घंटों में पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी रहेगा. 23 और 25 जनवरी तक इसके और ज्यादा तेज होने की उम्मीद है. 

https://twitter.com/Indiametdept/status/1615291102910906369?s=20&t=vvg0IXmTr7Zqb3eR50cvJQ

मौसम ब्यूरो ने कहा कि 23 और 25 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान सहित उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना जताई गई है. इसके साथ ही 50 किमी प्रति घंटे की स्पीड से चलने वाली ठंडी हवाएं लोगों की दिक्कतों को और बढ़ाएंगी. हालांकि, इससे लोगों को प्रदूषण और सूखी ठंड से राहत मिलेगी. 

WhatsApp Group Join Now
https://twitter.com/Indiametdept/status/1615291105188409344?s=20&t=vvg0IXmTr7Zqb3eR50cvJQ

आईएमडी ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव में 18 जनवरी से 20 जनवरी तक न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी. मैदानी इलाकों में, यदि न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाता है या जब यह 10 डिग्री सेल्सियस और सामान्य से 4.5 डिग्री कम हो जाता है, तो शीत लहर की घोषणा की जाती है. एक गंभीर शीत लहर तब होती है जब न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाता है या सामान्य सीमा से प्रस्थान 6.4 डिग्री से अधिक होता है.

https://twitter.com/Indiametdept/status/1614891199646793729?s=20&t=vvg0IXmTr7Zqb3eR50cvJQ

इन राज्यों में बारिश की संभावना (Weather Update)

दिल्ली में येलो अलर्ट जारी किया गया है और राजस्थान-हरियाणा में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। राजस्थान, दक्षिण हरियाणा और दिल्ली में अति तीव्र शीतलहर जारी है। 23 और 24 जनवरी को पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में बारिश की संभावना है। 18 जनवरी से तापमान में बढ़ोतरी होगी। 

कुछ राज्यों में बीते 24 घंटों में बारिश देखने को भी मिली है। जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख और उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में हल्की बारिश हुई है। वहीं असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, अंडमान, सिक्किम और पश्चिम बंगाल में भी बारिश देखी गई है। 

https://twitter.com/Indiametdept/status/1614898186434531329?s=20&t=8ZrNhbnijaeYeMDKPRwuZA

दिल्ली में ऐसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-NCR में तीन दिन तक सर्दी के सितम के दौरान न्यूनतम तापमान 3 डिग्री तक बना रह सकता है, साथ ही शीतलहर चलेगी. फिर कोहरे की मार के साथ लोगों को ठिठुरन झेलनी होगी. IMD की मानें तो आज शीतलहर का प्रकोप रहेगा जबकि 19, 20 और 21 जनवरी को घना कोहरा छाया रहेगा.इस दौरान दिल्ली-एनसीआर के मुख्य स्टेशनों पर तापमान 3 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.

https://twitter.com/ANI/status/1614832495945744384?s=20&t=FTQrPJ7InBZdvNTHgE2kiw

उत्तर प्रदेश में मौसम का हाल (Weather Update)

कड़ाके की ठंड से परेशान चल रहे उत्तर प्रदेश को अभी राहत मिलने की संभावना नहीं है। आज से अगले 5 दिन तक स्थिति और भी ज्यादा खराब होने वाली है। सामान्य से घना कोहरा और कोल्ड डे लोगों को परेशान करने वाला है। उत्तर प्रदेश में लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और अधिकतम पारा 21 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. हालांकि, आने वाले दिनों में घने से घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है।मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री रह सकता है।

ये भी पढ़ें: Joshimath Sinking- आने वाले 4 दिन जोशीमठ के लिए भारी, मौसम विभाग ने की डरावनी भविष्यवाणी

Tags

Share this story