Weather Update: उत्तर भारत में देर रात बारिश, पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

 
Weather Update: उत्तर भारत में देर रात बारिश, पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

Weather Update: उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों से लेकर मैदानों तक मौसम का मिजाज सर्द बना हुआ है। कई जगहों पर तो अभी भी हाड़ कंपा देने वाले ठंड अपना कहर बरपा रहा है। देर रात उत्तर भारत के कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी के साथ तेज हवाएं चलीं। मैदानी इलाकों में हुई बारिश का असर पहाड़ी राज्यों में भी देखने को मिला।  वेस्टर्न डिस्टरबेंस के सक्रिय होने के चलते मौसम में तेजी से बदलाव हुआ है। राजधानी दिल्ली के दक्षिण-पश्चिम हिस्सों में भी मंगलवार देर रात तेज हवाएं चलने के साथ ही बूंदाबांदी हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने एक बार फिर से बुधवार आज को हल्की बारिश का अनुमान जताया है।

https://twitter.com/Indiametdept/status/1617055128623943685?s=20&t=EyEKifhVc1IHeIk_2LLJQA

इन राज्यों में बारिश और बर्फबारी

इसके अलावा दिल्ली, यूपी, बिहार, हिमाचल प्रदेश, पंजाब,  हरियाणा, उत्तराखंड के अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान में भी बारिश का अलर्ट है।पर्वतीय राज्यों में भारी हिमपात की चेतावनी जारी की गई है। हालांकि कई राज्यों में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। उत्तराखंड, हिमाचल सहित लेह लद्दाख, गिलगित, बालटिस्तान, मुजफ्फराबाद में बर्फबारी देखने को मिली ।

WhatsApp Group Join Now
https://twitter.com/Indiametdept/status/1617055128623943685?s=20&t=aUXKnx5ceOcLTgOUNvzSQw

पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार समेत कई जगहों पर बारिश हो सकती है। जबकि तमिलनाडु और केरल में भी वर्षा की संभावना है।

उत्तर प्रदेश में आसमान में छाए बादल

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ, गोरखपुर, एटा, बाराबंकी समेत कई जिलों में आसमान में बादल छाए नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक राज्य में अगले कुछ दिन हल्की फुल्की बारिश देखी जा सकती है। इस दौरान लखनऊ में अधिकतम तापमान 13 डिग्री के आसपास बना रह सकता है।
https://twitter.com/Indiametdept/status/1616340526932070401?s=20&t=wjbJA6EELiiXheBg3--SZQ
https://twitter.com/Indiametdept/status/1616340535912067073?s=20&t=wjbJA6EELiiXheBg3--SZQ
https://twitter.com/Indiametdept/status/1616340533764579328?s=20&t=wjbJA6EELiiXheBg3--SZQ

दिल्ली का मौसम? 

दिल्ली के मौसम में अचानक बदलाव की वजह ताजा सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ है, जिससे तापमान में बढ़त दर्ज की जा रही है। इससे हवा के पैटर्न में भी बदलाव देखने को मिला है। इसके साथ ही आने वाले दिनों में दिल्ली में बारिश के ज्यादा आसार दिखाई दे रहे हैं। 23 जनवरी से लेकर 26 जनवरी तक दिल्ली में बारिश जारी रहने की संभावना है।

ये भी पढ़ें: Joshimath Sinking- आने वाले 4 दिन जोशीमठ के लिए भारी, मौसम विभाग ने की डरावनी भविष्यवाणी

Tags

Share this story