Weather Update: आज मिल सकती है लोगों को गर्मी से राहत,जानिए अपने शहर के मौसम का हाल

  
Weather Update: आज मिल सकती है लोगों को गर्मी से राहत,जानिए अपने शहर के मौसम का हाल

Weather Update: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अब कुछ दिनों तक बारिश नहीं होगी लेकिन आसमान में बादल छाए रहेंगे.मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है, जबकि अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा। यूपी के भी कई जिलों में बारिश के आसार हैं. लखनऊ का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है. आसमान में बादल छाए रहेंगे.

गुजरात में कैसा रहेगा मौसम

अहमदाबाद में आज का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

बेंगलुरु में मौसम का हाल

बेंगलुरु में आज का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा. बेंगलुरु में भी आज तेज बारिश का अलर्ट है.मध्य प्रदेश में भी कुछ जिलों में तेज बारिश का अनुमान है।

मध्य प्रदेश में मौसम

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

राजस्थान के मौसम  का हाल

जयपुर की बात करें तो यहां भी आप बारिश का अलर्ट है. जयपुर में आज का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री रहने वाला है।  

उतराखंड में मौसम

देहरादून में आज का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहेगा. यहां पर तेज बारिश होगी।

ये भी पढ़ें: Health Alert: आप भी  चाय के साथ खाते हैं नमकीन? जान लें इस कॉम्‍ब‍िनेशन के 5 बड़े नुकसान

Share this story

Around The Web

अभी अभी