Attracts Women: लड़कों की इन 3 चीजों पर फिदा हो जाती हैं लड़कियां, रिर्सच में सच साबित हुई ये बात

 
<strong>Attracts Women: लड़कों की इन 3 चीजों पर फिदा हो जाती हैं लड़कियां, रिर्सच में सच साबित हुई ये बात</strong>

Attracts Women: लड़कों की आदत होती है कि वो हर किसी को पसंद आए लेकिन ऐसा होता नहीं है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी बात बता रहें है जिसमें ये बात सही है कि लुक्स से ज्यादा व्यक्तित्व मायने रखता है। इस बात में किसी को भी शक नहीं होना चाहिए। हालांकि, इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता कि जब फर्स्ट इम्प्रेशन की बात आती है, तो उस केस में लुक्स पर ही सबसे पहले ध्यान जाता है। हम आपको बताने जा रहे हैं लड़कों के लुक से जुड़ी उन चीजों के बारे में जो लड़कियों को सबसे ज्यादा पसंद आती हैं और साइंस भी इन दावों को सपोर्ट करता दिखाई देता है।

न्यू साउथ वेल्स यूनिवर्सिटी की एक स्टडी में दावा

रिसर्च में दावा किया गया है कि महिलाओं को ट्रिम्ड बीयर्ड या हेवी नैचरल स्टबल रखने वाले पुरुष ज्यादा आकर्षित करते हैं। इस अध्ययन के लेखक जे डिक्सन और रॉबर्ट सी. ब्रूक्स के अनुसार 'चेहरे के बालों का मैच्यॉरिटी और मर्दानगी को दिखाने के साथ ही प्रभुत्व व आक्रामकता से संबंध है।' उन्होंने कहा कि ऐसी दाढ़ी जो ज्यादा भारी भी न हो और न बहुत हल्की सबसे ज्यादा आकर्षित करती है।

WhatsApp Group Join Now

पहला

ज्यादा उम्र का दिखना

साल 2010 में आई स्टडी के मुताबिक, ज्यादातर महिलाएं उन पुरुषों को पसंद करती हैं, जो बहुत यंग नहीं बल्कि ज्यादा उम्र के या असली ऐज से अधिक मैच्योर दिखाई देते हैं। इसी के साथ एक अध्ययन में ये भी सामने आया था कि ऐसी महिलाएं जो आर्थिक रूप से स्वतंत्र होती हैं, वे ऐसे पुरुषों को पसंद करती हैं, जो उम्र में बड़े व जिंदगी में स्थिरता लिए हों। इसे 'जॉर्ज क्लूनी इफेक्ट' नाम दिया गया था।

दूसरा

बॉडी मसल्स

यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया की स्टडी में सामने आया था कि महिलाओं को ऐसे पुरुष भाते हैं, जो फिजिकली फिट यानी मसल्स बनाए हुए होते हैं। हालांकि, बहुत हेवी मसल्स वाले पुरुषों के साथ वे लंबा रिश्ता नहीं देखतीं। वहीं ऐसे पुरुष जिनकी बॉडी फिट हो और ज्यादा बिल्ट अप न हो, उन्हें महिलाएं अपने जीवनसाथी के रूप में ज्यादा प्राथमिकता देती हैं।

तीसरा

डीयो/परफ्यूम

सेंटिड डीयो या परफ्यूम लगाने पर पुरुष अपने आपको ज्यादा कॉन्फिडेंस के साथ पेश करते हैं, जो महिलाओं का ध्यान आकर्षित करता है। साल 2009 में जनरल ऑफ कॉस्मेटिक साइंस में प्रकाशित स्टडी में इस बात की जानकारी दी गई थी।

ये भी पढ़ें: Hair Care Tips: सफेद बालों से न हों परेशान, एक देसी उपाय से बदल जाएगा आपका लुक, बस कर लें ये काम

Tags

Share this story