Barley Drink Recipe: गर्मियों में रोजाना पीएं जौ का शरबत, लू के असर को करे बेअसर

 
Barley Drink Recipe: गर्मियों में रोजाना पीएं जौ का शरबत, लू के असर को करे बेअसर

चिलचिलाती धूप और भंयकर गर्मी के कारण डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडा रखने और विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने के लिए Barley Drink पीना बहुत ही फायदेमंद होता है। इसका सेवन ना सिर्फ आपको गर्मी से बचाता  है बल्कि कई अन्य समस्याओं के लिए फायदेमंद होता है। जौ का आटा सर्दियों के लिए बहुत फायदेमंद होता है तो Barley Drink गर्मी के मौसम में होने वाली समस्याओं को दूर करने के लिए रामबाण का काम करता है।

Barley Drink पीने के फायदे

जौ में फाइबर की पर्याप्त मात्रा होती है जो वजन कम करने से लेकर पाचन तंत्र को मजबूत करने के लिए फायदेमंद होता है। जौ में कैलोरी, प्रोटीन, कैल्शियम, फैट, आयरन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, मैग्नीशियम, फास्फोरस और पोटेशियम पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है

  • गर्मी में जौ के सत्तू सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है। यह शरीर को कूल रखता है और लू से भी बचाता है। इसका सेवन शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता है।
  • इसमें कैलोरी पर्याप्त मात्रा में होती है लेकिन फाइबर वजन कम करने में बहुत फायदेमंद है। रोजाना सुबह के समय एक गिलास जौ का शरबत पीने से आपको वजन कम करने में फायदा मिलेगा।
  • नियमित रूप से जौ का शरबत या जौ का पानी पीने से आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है और बीपी की समस्या से फायदा मिलता है। रोजाना जौ का शरबत पीने से आपको दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है।
  •  रोजाना जौ का शरबत पीने से आपका ब्लड शुगर लेवल कम होता है और इंसुलिन के निर्माण में भी मदद मिलती है। 
  • शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने या बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए जौ के शरबत का नियमित सेवन बहुत फायदेमंद होता है।
Barley Drink Recipe: गर्मियों में रोजाना पीएं जौ का शरबत, लू के असर को करे बेअसर
source: pexels

Barley Drink कैसे बनाएं

WhatsApp Group Join Now

जौ का शरबत बनाने के लिए सबसे पहले आप जौ को साफ करके अच्छी तरह से पीस लें। अब इस पाउडर को एक कटोरी छाछ में डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। अब एक पैन लेकर उसमें थोड़ा पानी उबालें और पानी में थोड़ी मात्रा में नमक और प्याज डाल दें। अब इसमें जौ का मिश्रण मिला दें। इसे अच्छी तरह से उबालें और फिर रात भर इसे फर्मेंटेशन के लिए रख दें। रात भर फर्मेंटेशन होने के बाद सुबह में इसका सेवन करें।

नियमित रूप से गर्मी के मौसम में जौ के शरबत का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। जौ का शरबत पीने से गर्मी के मौसम में आपका शरीर ठंडा रहता है और लू या हीट वेव जैसी गंभीर समस्याओं में भी फायदा मिलता है।

यह भी पढ़ें- Bael Juice For Diabetes: बेल होता है बहुत ही गुणकारी लेकिन क्यों शुगर के मरीज को नहीं पीना चाहिए इसका शरबत?

Tags

Share this story