गर्मी में शरीर को रखना है हाइड्रेट तो आज से आपनाएं ये Summer Diet Plan

 
गर्मी में शरीर को रखना है हाइड्रेट तो आज से आपनाएं ये Summer Diet Plan

मौसम तेजी से बदल रहा है और गर्मियां दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं। इस बदलाव का असर आपके शरीर में देखने को मिल रहा है। ज्यादा देर धूप में रहने से शरीर में पानी की कमी के साथ साथ जरूरी सॉल्ट्स की कमी हो जाती है, जो डिहाइड्रेशन का कारण बनता है। ऐसे में थोड़ी सी सावधानी से हीट स्ट्रोक की समस्या से अपने आपको बचाया जा सकता है। अगर गर्मी में खानपान का खास ख्याल रखा जाए तो कई मौसमी बीमारियों से बचा जा सकता है। आईये जानते हैं गर्मी के लिए विशेष Summer Diet Plan।

गर्मी में शरीर को रखना है हाइड्रेट तो आज से आपनाएं ये Summer Diet Plan

Summer Diet Plan से रखें सेहत का ख्याल

गर्मियों के मौसम में तलाभुना और मसालेदार खाने से बचें। तला हुआ खाना शरीर में आलस लाता है। जिस कारण खाना आसानी से नहीं पचता है। साथ ही चाय कॉफी को भी बंद कर देना चाहिए। इसके सेवन से डिहाइड्रेशन होता है।

गर्मी में शरीर को रखना है हाइड्रेट तो आज से आपनाएं ये Summer Diet Plan

Summer Diet Plan

  • सुबह जल्दी उठें और खाली पेट दो गिलास गुनगुना पानी पीएं। इससे पेट साफ रहेगा और दिनभर परेशानी नहीं होगी। साथ ही सुबह की फ्रेश हवा में 30 से 40 मिनट वॉक करें।
  • 9 से 10 बजे ठंडा दूध, ठंडाई, फलों का जूस, सत्तू या पुदीने वाली छाछ पिएं। साथ में एक मौसमी फल खाएं और एक बॉउल वेजिटेबल दलिया लें।
  • Summer Diet Plan में लंच दोपहर 12 से 2 बजे के बीच लें। लंच में ऐसी सब्जियां लें जिसमें पानी अधिक हो जैसे लौकी, तरोई, कद्दू आदि। साथ में सलाद लें जिसमें खीरा, ककड़ी, प्याज और टमाटर हो। पुदीने का रायता या छाछ खाएं और बेहतरीन ऊर्जा के लिए एक कटोरी दाल लें।
  • शाम 4 से 5 बजे के बीच आप चाय और कॉफी को अवॉइड करें। गर्मी में इसकी जगह नारियल पानी, ठंडाई, शरबत या जूस ले सकते हैं। जिससे शरीर में ताजगी बनी रहेगी। इसके अलावा स्प्रॉउट में खीरा, ककड़ी, मूंगफली और अनार मिलाकर खाएं। या फिर भुने हुए चने और फ्रूट सलाद लें।
  • रात 8 से 9 बजे का समय डिनर का होता है। Summer Diet Plan में इस समय हैवी खाना खाने से बचें। गर्मी में खाना जल्द डाइजस्ट नहीं होता है इसलिए खिचड़ी, उपमा, दलिया जैसी हल्की चीजें लें।

Summer Diet Plan का अपना कर आप अपने शरीर को पूरा दिन हाइड्रेट रख सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now

यह भी पढ़ें- बच्चा दिन भर चलाता है Social Media? अभी रोक लें वरना बर्बाद हो जाएगा उसका बचपन

Tags

Share this story