Beauty Tips: आपको भी होती है मेकअप से परेशानियां ? जानिए कैसे पाएं निजात

 
Beauty Tips: आपको भी होती है मेकअप से परेशानियां ? जानिए कैसे पाएं निजात

Beauty Tips: आकर्षक दिखना हर महिला की चाहत होती है। इसके लिए वह बहुत मेहनत भी करती है। और अपने रूप सौंदर्य को निखारने के लिए महिलाएं सबसे ज्यादा भरोसा मेकअप पर करती हैं। लेकिन, अकसर मेकअप के दौरान कुछ गलतियां या चूक हो जाती हैं। इनसे रूप निखरने के बजाय बिगड़ भी सकता है। कभी फाउंडेशन ज्यादा हो जाता है, तो कभी मस्कारा आईब्रो पर लग जाता है। लिपस्टिक होंठों की लाली बढ़ाते-बढ़ाते कभी दांतों को रंग देती है, पता ही नहीं चलता। और साचिए कि ऐसे लुक के साथ अगर आप किसी पार्टी में जाएं तो बेशक आप दूसरों से अलग तो नजर आएंगी, लेकिन? अंदाज जरा दूसरा होगा। हम आपको मेकअप से जुड़ी गलतियों और उनके समाधान के बारे में बताते हैं। ये टिप्स अपनाकर और थोड़ी सी सावधानी बरतकर आप अगली बार मेकअप करते समय इन गलतियों से बच सकती हैं।

लिपस्टिक का फैलना

लगाते समय लिपस्टिक फैलना और देर तक नहीं टिकना । यह सबसे बड़ी गलती जो अक्सर महिलाओं से हो जाती है। लिपस्टिक लगाते समय या तो होठों के बाहर फैल जाती है या फिर दांतों पर लग जाती है। लिपस्टिक के फैलने पर लिप ब्रश या कॉटन पर थोड़ा सा मॉश्स्चराइजर लगा कर इसे पोछें। और दांतों पर लगने पर टूथ-पिक पर थोड़ी सी कॉटन लगाकर इसे पोछ दें। लिपस्टिक दांतों पर न लगे, इसके लिपस्टिक लगाने के बाद, अतिरिक्त लिपस्टिक साफ करने के लिए टिश्यू पेपर पर लूज पाउडर लगा कर होंठो के बीच में कुछ देर रखें। और साथ ही होंठो पर आउट लाइन बना लें। इससे लिपस्टिक फैलती भी नहीं और देर तक टिकती है

WhatsApp Group Join Now

ब्लश का प्रयोग

ब्लशर के ज्यादा होने से सौंदर्य का बढ़ने की बजाय कम होना। अगर ब्लशर करने के बाद आपको महसूस हो कि यह ज्यादा दिख रहा है तो एक साफ ब्लश - ब्रश से एक्स्ट्रा ब्लश साफ कर दें। टिश्यू पेपर से स्क्रब न करें, इससे त्वचा को नुकसान हो सकता है। ब्लश इस्तेमाल करना हो तो फाउंडेशन जरूर लगाना चाहिए। ब्लशर लगाते हुए यह पता होना चाहिए कि इसकी सही मात्रा क्या है और फिर इसे मेकअप बेस के साथ ब्लेंड करने के लिए क्लॉकवाइज और एंटीक्लॉकवाइज लगाये। साथ ही इस बात का ध्यान रखें कि कॉम्पेक्ट के साथ मिलने वाले ब्रश छोटे होते हैं। हमेशा फुल साइज ब्लश ब्रश का इस्तेमाल करें।

मस्कारा का लगाना

मस्कारा लगाते समय ब्रो बोन पर लग जाना। आंखों को पूरा मेकअप करने के बाद ठीक उसी समय आपको ब्रो बोन पर ब्रश के धब्बे नजर आने लगते हैं। इस समस्या से बचने यदि मस्कारा वाटरप्रुफ है तो कॉटन बड को मेकअप रिमूवर में डिप करके इसे धीरे-धीरे साफ करें और सूखने के बाद थोड़ा सा कॉम्पेक्ट लगा लें। अगर मस्कारा वाटर रेजिस्टेंट है तो इसे पानी से साफ करने की कोशिश करें।जरूरत पड़ने पर मेकअप को ठीक किया जा न सके, इसके लिए अपनी मेकअप किट में टिश्यू पेपर्स, इयर बड्स, कॉम्पेक्ट और पर्स मिरर जरूर रखें। साथ ही ऊपर दीं टिप्स को अपनाकर आप इन मुश्किलों से बच सकती हैं।

 भी पढ़ें: Hair Care Tips: रसोई में रखें ये 4 चीजें हैं आपके झड़ते बालों का इलाज, जानिए इस्तेमाल का तरीका

Tags

Share this story