Hair care Tips: रसोई में रखें ये 4 चीजें हैं आपके झड़ते बालों का इलाज, जानिए इस्तेमाल का तरीका

 
Hair care Tips: रसोई में रखें ये 4 चीजें हैं आपके झड़ते बालों का इलाज, जानिए इस्तेमाल का तरीका

Hair care Tips: मानसून में लोगों के साथ बालों से जुड़ी दिक्कतें होने लगती है। इस मौसम में स्कैल्प में बदबू से लेकर हेयर फॉल तक आपको परेशान कर सकता है। घर में जगह-जगह नजर आने वाले आपके बाल अगर आपका तनाव और भी ज्यादा बढ़ा रहे हैं, तो अब आपको पार्लर जाने की बजाए रसोई में जाना चाहिए। क्योंकि यहां वे सुपर इफैक्टिव सामग्रियां हैं जो आपको हर तरह की हेयर प्रोब्लम से निजात दिला सकती हैं।

1. कोकोनट ऑयल और नींबू का रस

कोकोनट ऑयल को हेल्दी हेयर ग्रोथ का एक सबसे बेहतर विकल्प मानते हैं। पब मेड सेंट्रल द्वारा प्रकाशित एक शोध के अनुसार इसमें मौजूद फैटी एसिड और लॉरिक एसिड बालों को टूटने से रोककर हेयर ग्रोथ को प्रमोट करते हैं। रिसर्च में बताया गया कि नियमित रूप से नारियल तेल की मालिश स्कैल्प को मॉइस्चराइज करती है और बालों को बाहरी हीट और एनवायरमेंटल डैमेज से भी प्रोटेक्ट करती है। कोकोनट ऑयल में नींबू के रस की कुछ बूंदें मिलाकर अपने स्कैल्प को हल्के हाथों से मसाज दें। ऐसा सप्ताह में कम से कम 2 बार कर सकती हैं।

WhatsApp Group Join Now

2. प्याज का रस

मां के नुस्खे बड़े कमाल के होते हैं, तभी तो बढ़ती उम्र में भी उनके बालो की चमक बरक़रार रहती है और बाल लंबे और घने होते हैं। उनके इन्हीं हेल्दी हेयर केयर टिप्स में शामिल है अनियन जूस। अनियन जूस ब्लड सर्कुलेशन को इंप्रूव करता है।वहीं अनियन जूस में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट प्रॉपर्टीज समय से पहले बालों को सफेद होने से रोकती हैं। साथ ही इसकी एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टी स्कैल्प इनफेक्शन और इचिंग जैसी समस्याओं को दूर रखकर हेयर ग्रोथ को प्रमोट करती हैं।प्याज को अच्छी तरह ब्लेंड करें और इसके जूस को निचोड़ कर निकाल लें। अब स्कैल्प को अनियन जूस से लगभग 15 मिनट तक मसाज दें साथ ही साथ अपने पूरे बालों पर भी लगाएं उसके बाद शैंपू से धो लें।

3. एग हेयर मास्क

अंडे विटामिन ए, विटामिन ई, बायोटीन और फोलेट का अच्छा स्रोत होते हैं। यह सभी पोषक तत्व बालों को घना और मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं। फॉलिकल्स के लिए जरूरी विटामिन और मिनरल्स से भरपूर अंडे को सीधा स्कैल्प पर लगाएं यह हेयर ग्रोथ को प्रमोट करने के साथ ही बाल टूटने और झड़ने की समस्या से भी निजात पाने में मदद करेगा।एग मास्क तैयार करने के लिए सबसे पहले अपने बालों की लंबाई के अनुसार एक या दो अंडे लें। उसके बाद उसमें एक चम्मच शहद और एक चम्मच दूध डालकर अच्छी तरह मिलाएं। इसे अपने पूरे वालों पर लगा कर लगभग 30 मिनट तक छोड़ दें। उसके बाद शैम्पू करें। इस मास्क को सप्ताह में एक बार ही लगाएं।

4. आंवला

आंवला जूस या पाउडर से बने मास्क को सीधा स्कैल्प एवं बालों पर अप्लाई कर सकती हैं। इसमें मौजूद विटामिन, मिनरल्स और फाइटोन्यूट्रिएंट्स स्कैल्प के ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने में मदद करते हैं। साथ ही हेयर ग्रोथ को भी प्रमोट करते हैं। ब्लड सर्कुलेशन यदि संतुलित रहे, तो स्कैल्प को सभी जरूरी न्यूट्रिएंट्स और ऑक्सीजन मिल पाते हैं। जिस वजह से स्कैल्प की हेल्थ बनी रहती है। हेल्दी स्कैल्प यानी कि हेल्दी हेयर ग्रोथ। वहीं आंवला में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट स्कैल्प से जुड़े संक्रमण को रोकती हैं।उचित परिणाम के लिए आंवला पाउडर को अंडे के साथ मिलाकर लगा सकती हैं। इसके साथ ही सप्ताह में कम से कम 2 बार आंवला जूस से अपने स्केल्स का मसाज करें। वहीं नियमित रूप से आंवला जूस पीने से शरीर को कई फायदे होते हैं।

ये भी पढ़ें: Hair Care Tips: सफेद बालों से न हों परेशान, एक देसी उपाय से बदल जाएगा आपका लुक, बस कर लें ये काम

Tags

Share this story