रोजाना सुबह बासी मुंह पानी पीने के फायदे, शरीर की ये 5 बीमारियां होंगी दूर

 
Stale mouth drinking Water

Stale mouth drinking Water benefits: अधिकतर लोगों को सुबह उठते ही चाय या कॉफी पीने की आदत होती हैं। लेकिन, शरीर को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखने के लिए पानी पीना बहुत महत्वपूर्ण होता हैं। रोजाना सुबह बिना ब्रश किए पानी पीने से दिन की शुरुआत अच्छे से होती हैं। इससे मुंह में मौजूद स्लाइवा पानी के साथ मिलकर पेट में जाता है और हानिकारक बैक्टीरिया को खत्म करता हैं। एक स्वस्थ्य व्यक्ति को रोजाना कम से कम 8-10 गिलास पानी पीना चाहिए ताकि शरीर को हाइड्रेड रखा जा सके। सुबह बासी मुंह पानी पीने से स्वास्थ्य संबंधी कई गंभीर बीमारियों से राहत मिलती हैं। साथ ही संक्रमण से भी बचाव होता हैं। आइए जानते है रोजाना सुबह बासी मुंह पानी पीने से क्या लाभ मिलते है और यह हमें कौन-कौन सी बीमारियों से बचाता हैं? 

 

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए भरपूर मात्रा में पानी पीना चाहिए। लेकिन, दिन की शुरुआत अगर गर्म पानी के साथ हो तो ये चाय या कॉफी से ज्यादा फायदेमंद होता हैं। गर्म पानी पीते समय ध्यान रखें कि पानी का तापमान 120 डिग्री से ज्यादा नहीं होना चाहिए। वरना पानी का तापमान ज्यादा होने पर मुंह के अंदरुनी हिस्से की स्किन और सेल खराब हो सकती हैं। गुनगुना पानी पीने से वजन कम करने में भी मदद मिलती हैं।

WhatsApp Group Join Now

इम्यूनिटी को बढ़ाता है 

रोजाना सुबह बासी मुंह पानी पीने से इम्यूनिटी मजबूत होती है और मुंह का बैक्टीरिया निकल जाता हैं। शरीर पूरी तरह से एक्टिव रहता हैं। जिन लोगों को सर्दी-जुकाम बहुत जल्दी होता है, उन्हें पानी पीने से राहत मिलती हैं। साथ ही मुंह में बैक्टीरिया भी जमा नहीं होता हैं। बासी मुंह पानी पीने से मौसमी और वायरल संक्रमणों से छुटकारा मिलता हैं।

पाचन तंत्र ठीक रहता है

बासी मुंह पानी पीने से पेट साफ रहता हैं। कई बार पेट में एसिड की समस्या होने पर खट्टी डकारे आती हैं। लेकिन, पानी पीने से ये समस्या दूर होती हैं। कब्ज और जलन से छुटकारा मिलता हैं। पानी पीने से मुंह में छाले नहीं होते हैं। खाली पेट पानी पीने से भूख कम लगती है जिससे वजन कम करने में भी मदद मिलती हैं। इसके साथ ही पानी पीने से पेट से जुड़ी सभी बीमारियां दूर होती हैं। 

त्वचा में निखार आता है

बासी मुंह सुबह पानी पीने से रंग और त्वचा में निखार आता हैं। पानी की कमी से चेहरे पर झुर्रियां, दाग-धब्बे नजर आने लगते हैं। इन्हें रोकने के लिए शरीर को हाइड्रेट रखना चाहिए और ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए। जिसके कारण चेहरे पर पिंपल्स, झुर्रियां और दाने जैसी समस्याएं कम होती हैं।

बालों को मजबूती मिलती है

बासी मुंह पानी पीना बालों के लिए काफी फायदेमंद होता हैं। इससे बाल मजबूत और काले होते हैं। पानी पीने से बालों में चमक आती हैं। पानी से शरीर हाइड्रेट रहता है जो बालों की सेहत के लिए जरूरी हैं। इसके साथ ही बासी मुंह पानी पीने से मन भी शांत रहता हैं।

तनाव कम होता है 

बासी मुंह सुबह पानी पीने से तनाव और कमजोरी दूर होती हैं। शरीर की तरह दिमाग में भी पानी की 70 प्रतिशत मात्रा होती है इसलिए दिमाग को हाइड्रेट रखना चाहिए। रोजाना सुबह बासी मुंह पानी पीने से दिमाग तेज होता हैं। तनाव, कमजोरी और सिरदर्द की समस्या से भी राहत मिलती है और साथ ही आलस दूर होता हैं।

Tags

Share this story