Travel: जिस कश्मीर की खूबसूरती पर फिदा है पूरी दुनिया, तो आप क्यों नहीं कर आते जन्नत की सैर?

 
Travel: जिस कश्मीर की खूबसूरती पर फिदा है पूरी दुनिया, तो आप क्यों नहीं कर आते जन्नत की सैर?

गर्मी का मौसम है और छुट्टियों पर जाने का दिल कर रहा है। ऐसे में अगर आप समर वेकेशन के लिए जगह ढ़ूढ़ रहे हैं तो कुदरत के सबसे सुंदर नजारे का लुफ्त उठाने के लिए कश्मीर से बेहतर जगह कोई नहीं हो सकती हैं। इसे धरती का स्वर्ग या फिर जन्नत इसकी खूबसूरती के आगे सबकुछ फेल है। ऐसे में अगर आप Travel का प्लान बना रहे हैं तो कश्मीर की सुंदरता को देखने के लिए इन जगहों पर जरूर जाएं वाकई कुदरत से प्यार हो जाएगा आपको।

बेताब घाटी

इस खूबसूरत घाटी का मौसम साल भर सुहावना बना रहता है। ऐसे में गर्मियों के दौरान यह फेवरेट समर Travel बन जाता है। साल के किसी भी महीने में आप यहां घूमने जा सकते हैं। प्रकृति की असल खूबसूरती आप यहां आकर देख सकते हैं। यहां का शांत, हरा-भरा वातावरण लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है।

WhatsApp Group Join Now

डल झील

Travel: जिस कश्मीर की खूबसूरती पर फिदा है पूरी दुनिया, तो आप क्यों नहीं कर आते जन्नत की सैर?
wikimedia

डल झील, कश्मीर के मुकुट के नाम से लोकप्रिय है। यह कश्‍मीर में दूसरी सबसे बड़ी झील है। यह झील 26 वर्ग किलोमीटर के बड़े क्षेत्र में फैली हुई है। हिमालय की तलहटी में स्थित इस झील को शिकारा यानी लकड़ी की नाव और हाउसबोट के लिए जाना जाता है। Travel के लिए पर्यटक यहां की हाउसबोट या शिकारा पर बैठ कर सूर्योदय का आंनद ले सकते हैं।

शालीमार बाग

डल झील के तट पर स्थित, शालीमार बाग कश्मीर घाटी में सबसे बड़ा मुगल गार्डन है। इसे 'हाउस ऑफ लव' के नाम से भी जाना जाता है। बगीचे का डिज़ाइन पर्शियन 'चार बाग' पर आधारित है। शालीमार बाग Travel का मुख्य आकर्षण 'चीनी खनास' है। इसे रात में तेल के लैंप से रोशन किया जाता है।

गुलमर्ग

Travel: जिस कश्मीर की खूबसूरती पर फिदा है पूरी दुनिया, तो आप क्यों नहीं कर आते जन्नत की सैर?
wikimedia

गुलमर्ग खूबसूरत हिल स्टेशन है जिसे हम फूलों के प्रदेश के नाम से भी जानते हैं। गुलमर्ग का सुहावना मौसम, शानदार परिदृश्य, फूलों से खिले बगीचे, देवदार के पेड़, खूबसूरत झीलें पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। गुलमर्ग अपनी हरियाली और सौम्य वातावरण के कारण आज एक पिकनिक और कैम्पिंग स्पॉट बन गया है।

सोनमर्ग

सोनमर्ग कश्मीर के सब के लिए फेमस Travel हिल स्टेशन है। इसे जम्मू-कश्मीर का दिल भी कहा जाता है। समुद्र तल से लगभग 2,730 मीटर की ऊंचाई पर स्थित सोनमर्ग काफी सुंदर है। यह पाइन पेड़ों से घिरा हुआ है।

खीर भवानी मंदिर 

Travel: जिस कश्मीर की खूबसूरती पर फिदा है पूरी दुनिया, तो आप क्यों नहीं कर आते जन्नत की सैर?
source: wikimedia

खीर भवानी मंदिर श्रीनगर से 27 किलोमीटर दूर तुल्ला मुल्ला गांव में स्थित है। ये मंदिर मां खीर भवानी को समर्पित है। मां दुर्गा को समर्पित इस मंदिर का निर्माण एक बहती हुई धारा पर किया गया है। इस मंदिर के चारों ओर चिनार के पेड़ और नदियों की धाराएं हैं, जो इस जगह की सुंदरता पर चार चांद लगाते हुए नज़र आते हैं।

यह भी पढ़ें- Health Tips: दूध के साथ बिल्कुल ना खाएं ये चीजें वरना बीमारी आ जाएगी पीछे पीछे

Tags

Share this story