Bhai Dooj 2022: कल 26 अक्टूबर को है भाई दूज, जानिए मुहूर्त और पूजा की विधि

 
Bhai Dooj 2022: कल 26 अक्टूबर को है भाई दूज, जानिए  मुहूर्त और  पूजा की विधि

Bhai Dooj 2022: भाई दूज का पर्व कल यानि की 26 अक्टूबर 2022 को मनाया जाएगा। भाई दूज को यम द्वितीया भी कहा जाता है। भाई दूज का पर्व कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। यह पर्व भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक माना जाता है।

 शुभ मुहूर्त

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 26 अक्टूबर 2022 दोपहर 2 बजकर 42 मिनट से द्वितीया शुरू होकर अगले दिन 27 अक्टूबर को दोपहर 12 बजकर 45 मिनट तक रहेगा। वहीं पूजा मुहूर्त 26 अक्टूबर को दोपहर 1 बजकर 18 मिनट से शुरू होगर 3 बजकर 33 मिनट तक रहेगा।

भाई दूज 2022 पूजा विधि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस दिन यमुना दिन में स्नान का बहुत ही महत्व है। इस दिन बहनें अपने भाई को तिलक लगाकर आरती करती हैं। तिलक करने से पहले चावल के मिश्रण का चौक बनाएं। तिलक करने के बाद भाई को फूल, चना,पान व सुपारी भाई को दें और उनकी आरती करें।

ये भी पढ़ें- Surya Grahan 2022: सूर्य ग्रहण के बाद जरूर करें ये काम, जीवन में आएगा सुख ही सुख, प्रसन्न होंगे भगवान

WhatsApp Group Join Now

Tags

Share this story