Black Dates Benefits: सर्दियों में काले छुहारे दूर कर देंगे आपकी ये 5 दिक्कत!, पुरुषों की समस्याओं का जानें रामबाण इलाज

 
Black Dates Benefits: सर्दियों में काले छुहारे दूर कर देंगे आपकी ये 5 दिक्कत!, पुरुषों की समस्याओं का जानें रामबाण इलाज

Black Dates Benefits: छुहारा एक मेवा है जिसे खजूर को सुखाकर बनाया जाता है। छुहारा खाने के कई फायदे हैं इसमें विटामिन, आयरन, कैल्शियम, जिंक और मैग्नीशियम भरपूर पाया जाता है। सर्दियों का मौसम शुरू हो चुका है। इस मौसम में सर्दी, जुकाम और बुखार आदि जल्दी-जल्दी होने लगता हैं। जिस कारण शरीर कमजोर होने लगता हैं। ऐसे में सर्दियों में डाइट में ऐसी चीजों को अवश्य शामिल करना चाहिए, जो शरीर को गर्म रखने के साथ शरीर को ताकत भी दें।

छुहारे का सेवन शरीर के लिए बहुत फायदेमंद

सर्दियों में छुहारे का सेवन शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। ये शरीर को गर्म रखने के साथ शरीर की इम्यूनिटी को भी बढ़ाता हैं। छुहारे में भरपूर मात्रा में कैल्शियम, फाइबर, जिंक, आयरन और विटामिन सी आदि पाए जाते हैं। वही पुरुषों के लिए छुहारा किसी वरदान से कम नहीं है। छुआरा पुरुषों की शारीरिक कमजोरी दूर करने के साथ स्टैमिना बढ़ाने में भी मदद करता हैं। सर्दियों में पुरुषों को काले छुहारे का सेवन अवश्य करना चाहिए। आइए जानते हैं  पुरुषों को लेकर इसके फायदों के बारे में।

WhatsApp Group Join Now

1.यौन दुर्बलता दूर करें

रात में छुहारे को दूध के साथ उबाल लें। सोने से पहले इसको चबाकर खाएं। इसको लगातार खाने से यौन दुर्बलता दूर होती है और शरीर को मजबूती मिलती है।

2.कब्ज से राहत

सुबह-शाम दो छुहारे चबाकर खाएं और फिर गुनगुना पानी पी लें। ऐसा करने से कब्ज दूर होता है।

3.दमा रोग में राहत

सुबह शाम छुहारा खाने से दमा रोग से भी निजात मिलती है।

4.घाव ठीक करें

अगर शरीर पर कहीं घाव हो गया है तो छुहारे की गुठली को घिसकर इस पर लगाएं। घाव भर जाएगा।

5. खून साफ करें

रोजाना छुहारा खाने से शरीर में खून भी बढ़ता है। अगर आपके शरीर में खून की कमी है तो छुहारा जरूर खाएं।

ये भी पढ़ें: Hair Care Tips: सफेद बालों से न हों परेशान, एक देसी उपाय से बदल जाएगा आपका लुक, बस कर लें ये काम

Tags

Share this story