Health Tips: कोका-कोला से कैंसर का खतरा, WHO की रिसर्च में सामने आई चौंकाने वाली जानकारी

 

Health Tips: बहुत से लोग चीनी को सेहत के लिए हानिकारक जानकर इसका सेवन करने से बचते हैं, लेकिन आर्टिफिशियल स्वीटनर का यह सोचकर इस्तेमाल करते हैं कि यह सिर्फ स्वाद के लिए है, इससे खतरा नहीं है। WHO के रिसर्च में आर्टिफिशियल स्वीटनर को लेकर चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। कोका-कोला पीने से कैंसर का जोखिम है। यह बात वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) ने कही है।​ उसने चेतावनी जारी करते हुए कहा- कोका-कोला समेत अन्य ड्रिंक्स और फूड आइट्म को मीठा करने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे आर्टिफिशियल स्वीटनर एस्पार्टेम से कैंसर होने का खतरा है।

एस्पार्टेम के इस्तेमाल की JECFA कर रही समीक्षा

एडिटिव्स पर डब्ल्यूएचओ की समिति JECFA इस साल एस्पार्टेम के इस्तेमाल की समीक्षा कर रही है। 1981 में JECFA ने कहा था कि एक सीमा के भीतर रोज अगर एस्पार्टेम का सेवन किया जाता है तो यह सुरक्षित है। उदाहरण के लिए 60 किलोग्राम वजन वाला एक वयस्क अगर दिन में 12-36 कैन डाइट सोडा (एस्पार्टेम की मात्रा के अनुसार) पीता है तो वह जोखिम उठा रहा है।गौरतलब है कि एस्पार्टेम का व्यापक अध्ययन किया गया है। पिछले साल फ्रांस में 100,000 वयस्कों के बीच स्टडी से पता चला कि जो लोग बड़ी मात्रा में आर्टिफिशियल स्वीटनर (जिसमें एस्पार्टेम भी शामिल है) का सेवन करते हैं उनमें कैंसर का खतरा थोड़ा अधिक था।इंटरनेशनल एजेंसी फॉर रिसर्च ऑन कैंसर (IARC) जुलाई में एस्पार्टेम को ऐसे पदार्थों की लिस्ट में शामिल करेगी जिनसे कैंसर हो सकता है या इसका खतरा बढ़ जाता है। एस्पार्टेम का इस्तेमाल कोका-कोला, डायट सोडा से लेकर मार्स एक्स्ट्रा च्यूइंग गम और कुछ अन्य ड्रिंक्स में होता है।

WhatsApp Group Join Now

एस्पार्टेम वाले प्रोडक्ट का कितनी मात्रा में सेवन सुरक्षित


WHO ने अभी ये नहीं बताया है कि एस्पार्टेम युक्त उत्पाद का कितनी मात्रा में सेवन सुरक्षित है। नुकसान पहुंचाने वाले पदार्थ का कोई कितना सेवन कर सकता है, यह सुझाव WHO की एक अलग एक्सपर्ट कमेटी देती है। आमतौर पर यह सुझाव जॉइंट WHO एंड फूड एंड एग्रीकल्चर ऑर्गेनाइजेशन एक्सपर्ट कमेटी ऑन फूड एडिटिव्स (JECFA) देता है।

एस्पार्टेम के इस्तेमाल की JECFA कर रही समीक्षा


एडिटिव्स पर WHO की समिति JECFA इस साल एस्पार्टेम के इस्तेमाल की समीक्षा कर रही है। 1981 में JECFA ने कहा था कि अगर एक सीमा तक (लिमिट में) रोज एस्पार्टेम का सेवन किया जाता है तो यह सुरक्षित है। उदाहरण के लिए 60 किलोग्राम वजन वाला एक शख्स अगर दिन में 12-36 कैन डाइट सोडा पीता है तो वह जोखिम उठा रहा है।पिछले साल फ्रांस में एस्पार्टेम पर एक रिसर्च हुई। इस दौरान आर्टिफिशियल स्वीटनर का सेवन करने वाले एक लाख लोगों पर स्टडी हुई। इसमें पाया गया कि जो लोग भारी मात्रा में आर्टिफिशियल स्वीटनर (जिसमें एस्पार्टेम भी शामिल है) का सेवन कर रहे हैं उनमें कैंसर का खतरा ज्यादा था।

ये भी पढ़ें: Hair Care Tips: सफेद बालों से न हों परेशान, एक देसी उपाय से बदल जाएगा आपका लुक, बस कर लें ये काम

Tags

Share this story