Cleaning Tips: सफाई में बरती गई लापरवाही दीवारें को फीका और आपकी जेब कर देगी खाली, जानें गृह-सज्जा की टिप्स 

 

Cleaning Tips:  वॉलपेपर घर की सुंदरता में चार चांद लगाने का काम करते हैं लेकिन इनकी सफ़ाई में बरती गई थोड़ी-सी भी लापरवाही दीवारें को फीका और आपकी जेब को ख़ाली कर सकती है। अमूमन लोग नहीं जानते कि धुल सकने या न धोने वाले वॉलपेपर को 'कैसे साफ़ करना है। साथ ही कौन-सी विधि अपनाकर इन्हें साफ़ किया जाना चाहिए या इन पर लगे तरह-तरह के दाग कैसे हटाए जा सकते हैं। जानिए घर के वॉलपेपर को साफ करने की सही प्रक्रिया।

वॉशेबल वॉलपेपर को साफ़ करने की टिप्स

  •  ऊपर से नीचे की ओर धूल साफ़ करें।
  •  2 लीटर गुनगुने पानी में 1-2 छोटे चम्मच लिक्विड साबुन मिलाकर घोल तैयार कर लें।
  • वॉलपेपर को अच्छी तरह से साफ़ करने के लिए इसे लंबवत रूप में दो हिस्सों में बांट लें।
  •  स्पंज से ऊपर से नीचे की ओर साफ़ करें।
  • वॉलपेपर पर कोई निशान न रह जाए इसलिए इसे एक बार माइक्रोफाइबर कपड़े से सुखाएं।
  • सफाई के लिए सिरके का भी प्रयोग कर सकते हैं।

अन्य वॉलपेपर को साफ़ करने की विधि

वैक्यूम क्लीनर या मुलायम दांत के ब्रश का प्रयोग करें। ध्यान रखें कि ब्रश को हल्के हाथों से साफ़ करना है। धूल हटाने के बाद गर दाग नजर आ रहा है तो गूंधे हुए आटे को दाग़ पर हल्के से घुमाएं। ड्राई क्लीनिंग स्यांज से साफ़ कर लें।

दाग़ जो ज़िद्दी हैं

क्रेयॉन कलर के निशान साफ करने के लिए एक तौलिए को दाग के ऊपर रखकर थोड़ी देर तक आयरन से दबाएं। इसके बाद इसे हटाकर कपड़े से पोंछ दें। वहीं खाने या उंगलियों के निशान के दाग हैं तो गमइरेजर या सामान्य इरेजर से इसे साफ़ कर लें।

WhatsApp Group Join Now

ये भी पढ़ें: Hair Care Tips: सफेद बालों से न हों परेशान, एक देसी उपाय से बदल जाएगा आपका लुक, बस कर लें ये काम

Tags

Share this story