Cucumber Lassi: डिहाइड्रेशन और गर्मी के असर को करे छूमंतर ये ठंडी ठंडी लस्सी

 
Cucumber Lassi: डिहाइड्रेशन और गर्मी के असर को करे छूमंतर ये ठंडी ठंडी लस्सी

गर्मी के दिनों में मन खाने ज्यादा पेय पदर्थों पर अटका रहता है। कुछ खाने की इच्छा नहीं है और पीने को दिल चाहता है जैसे शरबत, छाछ और लस्सी आदि। नॉर्मल लस्सी तो आपने खूब पी होगी लेकिन आपके लिए लेकर आए हैं Cucumber Lassi। दरअसल गर्मी के दिनों में डिहाइड्रेशन की समस्या बहुत अधिक होती है। ऐसे में अगर खीरा और दही एक साथ मिल जाए तो गर्मी हो जाएगी टाटा बाय बाय। इस देसी लस्सी रेसिपी को आप खीरा, अदरक, धनिया पत्ती आदि से आसानी से बना सकते हैं और भीषण गर्मी में चिल रह सकते है।

Cucumber Lassi के लिए सामग्री

1 कप गाढ़ा दही

1 खीरा

आधा कप बर्फ के टुकड़े

एक मुठ्ठी हरा धनिया

काला नमक आवश्यकतानुसार

काली मिर्च आवश्यकतानुसार

1 बड़ा चम्मच कटा हुआ अदरक

Cucumber Lassi बनाने की विधि

इस आसान से रेसिपी को बनाने के लिए सबसे पहले हरे धनिये, खीरा, अदरक को धोकर साफ कर लीजिये, उन्हें अच्छे से काट लीजिये।

इसके बाद, एक ब्लेंडर लें और हंग कर्ड में डालें आप बर्फ के टुकड़ों के साथ सामान्य दही का भी उपयोग कर सकते हैं। इसे दो बार अच्छी तरह ब्लेंड करें या जब तक यह झागदार न हो जाए।

WhatsApp Group Join Now

आखिर में धनिया पत्ती, अदरक, खीरा और मसाले डालकर फिर से ब्लेंड करें और ठंडा परोसें।

यह भी पढ़ें- Anti Mosquito Plants: घर में लगाएंगे ये पौधे तो आसपास नहीं फटकेगा एक भी मक्खी मच्छर

Tags

Share this story