Dentist Doctor Tips: सर्दियों में दांतों में कीड़ा लगना एक आम समस्या, इसे कैविटी भी कहा जाता है, एक्सपर्ट ने बताई इससे बचन की टिप्स

 
Dentist Doctor Tips: सर्दियों में दांतों में कीड़ा लगना एक आम समस्या, इसे कैविटी भी कहा जाता है, एक्सपर्ट ने बताई इससे बचन की टिप्स

Dentist Doctor Tips: कई लोगों को ठंड के मौसम में दांत दर्द की परेशानी से जूझना पड़ता है। सर्दियों में पानी ठंडा रहता है, लेकिन चाय-कॉफी समेत कई चीजें हम गरम खाते-पीते हैं। इस कारण सामान्य पानी से भी कुल्ला करने या पीते समय दातों में दर्द होता है। यह कमजोर दांतों की निशानी है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के वरिष्ठ डेंटल सर्जन डॉक्टर प्रशांत त्रिपाठी जी से जानिए  टिप्स जिन्हें अपनाकर  अपने दांतों की देखभाल कर सकते हैं

डॉ. प्रशांत त्रिपाठी, दंत रोग विशेषज्ञ के मुताबिक

  • दांतों में कीड़ा लगना एक आम समस्या है, इसे कैविटी भी कहा जाता है।
  • खाने-पीने की चीजों से दांतों पर परत जमा हो जाती है, जिससे बैक्टीरिया बनता है, जो दांतों की सतह और मसूड़ों पर चिपक जाता है
  • रूट कैनाल एक डेंटल ट्रीटमेंट है, जो संक्रमित दांतों की मरम्मत का कार्य करता है
  • RCT में नसों और संक्रमित दांत को जड़ से हटा कर सफाई की जाती है। बाद में खाली जगह को भरा जाता है

सर्दियों में दांतों में संक्रमण होने का खतरा

दांतों में बैक्टीरियल संक्रमण के कारण पस हो सकता है। यदि उचित देखभाल न की जाए तो दांत हमेशा के लिए खराब भी हो सकते हैं।कड़ाके की सर्दी का असर दांतों पर भी होता है। इस मौसम में दांतों पर से सुरक्षा कवच एनामल हट जाता है। यह दांतों के ऊपर की एक परत होती है जो हट जाती है। एनामिल की परत हटने के कई कई कारण हो सकते हैं जैसे- दांत में कीड़ा लगना, दांत घिस जाना, गलत तरीके से ब्रश करना, मसूड़े कमजोर होना। नतीजन, सर्दी के मौसम में कोई भी गरम चीज खाने और ठंडा पानी पीने से दांतों में दर्द शुरू हो जाता है। कभी-कभी यह दर्द असहसनीय हो जाता है।

WhatsApp Group Join Now

एसिडिटी की परेशानी होगी दूर


पाचन संबंधी समस्याएं और एसिडिटी भी दांतों में ठंडा गरम लगने का एक बड़ा कारण है। एसिडिटी होने पर पेट में मौजूद एसिड खट्टे पानी के रूप में मुंह में आता है। इससे दांतों के ऊपर मौजूद कैल्शियम की परत का एसिड से संपर्क होता है यह परत गलने लगती है। इस कारण दांत कमजोर होते हैं और ठंडा या गर्म खाने-पीने से सरसहाहट पैदा करते हैं।

सर्दियों में दांतों के दर्ज से बचाने के उपाय


ठंडा पानी पीने से बचें। तापमान कम होने के कारण सामान्य पानी भी बहुत ठंडा लगता है। इसलिए गुनगुना पानी पिएं। ज्यादा गर्म खाना न खाएं। दिन में कम से कम दो बार ब्रश करें। अपने ब्रश करने के तरीके पर ध्यान दें। यह भी दांत दर्द का कारण हो सकता है। कम के कम तीन मिनट तक ब्रश जरूर करें। जहां तक संभव हो, मीठा खाने के बाद दांत साफ करें। नर्म ब्रश चुनें। कड़क ब्रिसल्स से दांत घिसने लगते हैं। गर्म चाय या दूध पीने से पचें।चाय-कॉफी के साथ ही सिगरेट, तंबाकू व अन्य नशीले पदार्थों का सेवन बंद कर दें। यही समस्या बनी हुई है तो एक्सपर्ट से मिलें और उनकी सलाह के मुताबिक विशेष प्रकार के पेस्ट से दांतों और मसूड़ों की मालिश करें।

ये भी पढ़ें: Hair Care Tips: सफेद बालों से न हों परेशान, एक देसी उपाय से बदल जाएगा आपका लुक, बस कर लें ये काम

Tags

Share this story