Diabetes Diet: इस मौसम में खाएं सिंघाड़ा, डायबिटीज का है रामबाण इलाज, जानें और भी जबर्दस्त फायदे
Diabetes Diet: सर्दियों का मौसम शुरू होते ही बाजार में 'सिंघाड़े' बिकने लगते हैं। ये एक जलीय सब्जी है जिसे अंग्रेजी में 'वॉटर चेस्टनट' या 'वॉटर कैल्ट्रॉप' कहा जाता है। पोषक तत्वों से भरपूर 'सिंघाड़ा' सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है। इसमें कैल्शियम, विटामिन-ए, सी, कर्बोहाईड्रेट, प्रोटीन जैसे तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। आइए जानते हैं सिंघाड़ा खाने से कौन सी बीमारियों से बचा जा सकता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। सिंघाड़ा एक ऐसा फ्रूट है जो इस मौसम में खूब मिलता है।सिंघाड़ा का सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। ये ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है और बॉडी को हेल्दी रखता है। पोषक तत्वों से भरपूर सिंघाड़ा पाचन को दुरुस्त रखता है और एसिडिटी की समस्या से निजात दिलाता है। आइए जानते हैं कि सिंघाड़ा का सेवन कैसे डायबिटीज को कंट्रोल करता है।
सिंघाड़ा में पाए जाने वाला पोषक तत्व
सिंघाड़ा पोषक तत्वों से भरपूर होता है इसमें कैल्शियम, विटामिन-ए, विटामिन सी, मैंगनीज, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन भरपूर मात्रा में मौजूद होता है जो बॉडी को हेल्दी रखता है। फाइबर से भरपूर सिंघाड़ा पाचन को दुरुस्त रखने में बेहद असरदार साबित होता है। आयुर्वेद के मुताबिक इसका सेवन सेहत के लिए बेहद उपयोगी है। यह अपने एंटीसेप्टिक और पाचन गुणों के लिए जाना जाता है। इसका सेवन करने से पेचिश, दस्त, रक्तस्राव, फ्रैक्चर और सूजन संबंधी बीमारियों को दूर करने में मदद मिलती है।
गले की खराश-टॉन्सिल
एंटी-ऑक्सिडेंट गुणों से भरपूर होने के कारण सिंघाड़ा गले की कई समस्याओं में राहत पहुंचाने का काम करता है। खराश और टॉन्सिल से राहत पाने के लिए आप इसका सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा सिंघाड़े के सेवन से अनिद्रा की समस्या भी दूर हो सकती है।
अस्थमा
सर्दियों के मौसम में अस्थमा मरीजों की परेशानी बढ़ जाती है। नियमित रूप से सिंघाड़े का सेवन करने से सांस से जुड़ी समस्याओं में आराम मिल सकता है।
एसिडिटी, गैस और अपच
पेट से जुड़ी समस्याएं बहुत आम हैं। गैस, एसिडिटी, कब्ज और अपच लोग अक्सर परेशान रहते हैं। सिंघाड़े का सेवन पेट से जुड़ी समस्याओं में राहत दिला सकता है। साथ ही इसका सेवन करने से भूख न लगने की समस्या भी दूर हो सकती है।