क्या आप भी खूब खाते हैं Salt? हो जाएं सावधान, वरना पड़ जाएंगे लेने के देने

 
क्या आप भी खूब खाते हैं Salt? हो जाएं सावधान, वरना पड़ जाएंगे लेने के देने

बिन नमक सब सून, जी हां बिना Salt के सब सूना सूना सा लगता है। कुछ लोगों को तो खाना तक हजम नहीं होता है। नमक हमारे शरीर के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण घटक है। जो हमें सोडियम की प्राप्ति करवाता है। Salt सेवन करने में कोई बुराई नहीं है लेकिन कई बार इसका अत्यधिक उपयोग बहुत खतरनाक साबित हो सकता है।

कुछ लोग भोजन में उपयुक्त Salt होने के बावजूद भी अलग से नमक लेकर डालते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो आपको सर्तक होने की जरूरत है। नमक आपके दिल और किडनी के रोगों से ग्रसित कर सकता है। यही कारण है कि डॉक्टर भी मरीजों को नमक कम खाने की सलाह देते हैं।

क्या आप भी खूब खाते हैं Salt? हो जाएं सावधान, वरना पड़ जाएंगे लेने के देने
source: pexels

जानिये Salt खाने से क्या क्या होती हैं बीमारियां

  • सोडियम की अधिक मात्रा होने पर रक्त संचार को बढ़ा देता है, जिससे हार्ट अटैक की आशंका बढ़ जाती है।
  • किडनी शरीर के हानिकारक तत्व को रक्त से छानकर बाहर निकाल देती है। लेकिन सोडियम की मात्रा अधिक होने से यूरिया की मात्रा ब्लड में बढ़ जाती है। जिससे किडनी के संक्रमण होने का खतरा बहुत बढ़ सकता है।
  • Salt पानी अधिक सोखता है। जब हाई बीपी के मरीज नमक ज्यादा खाते हैं तो उनके शरीर में संतुलन बनाने के लिए नमक रक्त प्रवाह में से पानी को सोखने लगता है। जिससे धमनियों में दबाव बढ़ता है और ऐसे में किडनी को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है और किडनी फेल होने का खतरा बढ़ जाता है।
  • ऊपर से Salt खाने वालों में सर दर्द की भी समस्या बढ़ती है इसलिए कच्चा नमक ना खाएं।
  • आपको त्वचा में जलन, लालीपन, खुजली और संक्रमण है तो आपको नमक नहीं खाना चाहिए।

इन बातों का रखें ध्यान

WhatsApp Group Join Now
  • रोजाना 5 ग्राम से अधिक Salt नहीं खाना चाहिए।
  • फल और मेवे में Salt बिना मिलाये खाना चाहिए।
  • पैक्ड फूड का इस्तेमान ना करें। प्रिजर्वेटिव खाने में नमक अधिक होता है।
  • कोशिश करें सेंधा Salt खाएं, यह हल्का और शुद्ध होता है। शरीर के तापमान और पाचन को दुरुस्त रखता है।

यह भी पढ़ें- गर्मी से हो गए हैं परेशान तो सुबह सुबह पीएं ये Tea फिर पूरा दिन रहेंगे तरोताजा

Tags

Share this story