Christmas 2022: क्या आपको पता है हैप्पी और मैरी क्रिसमस में अंतर ? जानें इंट्रेस्टिंग मीनिंग

 
Christmas 2022: क्या आपको पता है हैप्पी और मैरी क्रिसमस में अंतर ? जानें इंट्रेस्टिंग मीनिंग

Christmas 2022: क्रिसमस 25 दिसंबर को आने वाला है। यहां हम आपको बता रहे हैं बहुत इंट्रेस्टिंग बात।  कभी आपने सोचा है कि क्रिसमस पर हम मैरी क्रिसमस क्यों बोलते हैं और इस मैरी का अर्थ क्या होता है? अगर नहीं, तो चलिए आज हम आपके इस सवाल का जवाब देते हैं और आपको बताते हैं कि पूरी दुनिया में हैप्पी क्रिसमस की जगह मैरी क्रिसमस की क्यों बोला जाता है।

क्या होता है merry का मतलब
अंग्रेजी शब्द मैरी एक जर्मन और पुरानी अंग्रेजी का संयोजन है। ये शब्द 16वीं शताब्दी में अस्तित्व में आया। उस समय अंग्रेजी भाषा अपनी प्रारंभिक अवस्था में थी। मैरी शब्द 18वीं और 19वीं शताब्दी में बहुत लोकप्रिय हुआ। इसका सीधा सा अर्थ है सुखी। यानी मैरी का मतलब आनंद या खुशी से होता है। ऐसे में लोग हैप्पी क्रिसमस के अलावा ज्यादातर मैरी का इस्तेमाल करने लगे।

WhatsApp Group Join Now

क्यों मैरी क्रिसमस कहा जाता है
दरअसल, मैरी शब्द को प्रसिद्ध लेखक चार्ल्स डिकेंस ने प्रचलित किया था। उन्होंने अपनी किताब "ए क्रिसमस कैरल" में मैरी शब्द का खूब इस्तेमाल किया। जिसके बाद हैप्पी की जगह मैरी क्रिसमस शब्द प्रचलन में आ गया। हालांकि, इससे पहले लोग दूसरों को हैप्पी क्रिसमस कहकर ही विश करते थे।

यहां बोला जाता है हैप्पी क्रिसमस
एक तरफ जहां पूरी दुनिया एक-दूसरे को मैरी क्रिसमस कहकर विश करती है। वहीं, इंग्लैंड में आज भी कई लोग हैप्पी क्रिसमस बोलते हैं। दोनों सही शब्द हैं। Happy Christmas और Merry Christmas का मतलब एक ही होता है, लेकिन ज्यादातर लोग Happy Christmas कहने के लिए Merry शब्द का इस्तेमाल करते हैं।

ये भी पढ़ें: Hair Care Tips: रसोई में रखें ये 4 चीजें हैं आपके झड़ते बालों का इलाज, जानिए इस्तेमाल का तरीका

Tags

Share this story